{"_id":"5d551e9a8ebc3e6cf35fb25b","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-celebrates-independence-day-by-unfurling-flag-and-distributing-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने फहराया झंडा, जवानों के बीच बांटी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने फहराया झंडा, जवानों के बीच बांटी मिठाइयां
Thu, 15 Aug 2019 02:36 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त के मौके पर अपने दिल्ली आवास में तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के और भी कई नेता उपस्थित रहे। सीएम केजरीवाल ने झंडा फहराने के बाद दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों और सीआरपीएफ के जवानों के बीच मिठाई वितरण भी किया।
विज्ञापन
Delhi CM @ArvindKejriwal also hoisted The Tricolor at his Residence today on the occasion of Independence Day.#स्वतंत्रतादिवस pic.twitter.com/59QxHZdi7z
— AAP (@AamAadmiParty) August 15, 2019विज्ञापन
इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने रक्षाबंधन और 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा भी दिया है। उन्होंने गुरुवार को छत्रसाल स्टेडियम में 73वें स्वतंत्रता दिवस पर एलान किया कि 29 अक्तूबर से डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं मुफ्त सफर का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन
CM @ArvindKejriwal also distributed sweets among Jawans of CRPF & Delhi Police and Govt Officials on Duty. pic.twitter.com/G7g0UwKUMS
— AAP (@AamAadmiParty) August 15, 2019
केजरीवाल ने इस घोषणा के दौरान कहा कि दिल्ली की सभी बहनों के लिए अपना फर्ज अदा कर रहा हूं और ऐसी घोषणा कर रहा हूं कि जिससे बहनों की सुरक्षा बढ़ेगी, सशक्तिकरण होगा और वे सपने हासिल करने के लिए मजबूत बनेंगीं।
डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर से दिल्ली सरकार पर सालाना 300 करोड़ रुपये का भार पड़ सकता है। सरकार के इस कैबिनेट मसौदा को विधि विभाग ने भी हरी झंडी दे दी है। जानकारी के मुताबिक महिलाओं को मुफ्त सफर करने के लिए पिंक कार्ड जारी किया जाएगा।