फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM arvind kejriwal big announcement regarding water and sewer connection

केजरीवाल का एलान, सिर्फ 2310 रुपये में मिलेगा नया सीवर कनेक्शन, मुफ्त में पानी कनेक्शन

Fri, 22 Nov 2019 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Nov 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM arvind kejriwal big announcement regarding water and sewer connection
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आप ट्विटर
दिल्ली सरकार ने सीवर कनेक्शन के बाद अब पानी का कनेक्शन भी मुफ्त में देगी। दिल्ली जलबोर्ड की बैठक में शुक्रवार को इसका फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्लीवालों को अब सीवर व पानी का कनेक्शन लेने पर एक लाख रुपये से ज्यादा की बचत होगी।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बीते पांच सालों में दिल्ली के कई इलाकों में पानी की पाइप लाइन डाल दी गयी है। लेकिन शुल्क ज्यादा होने से लोग कनेक्शन नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में जल बोर्ड का पानी बड़ी मात्रा में अन अकाउंटेड रह जाता है। लोगों को इस बोझ से मुक्त करने के लिए सरकार ने विकास व बुनियादी ढांचा शुल्क माफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, सीवेज कनेक्शन नही लेने के पीछे एक बड़ा कारण अलग-अलग तरह के शुल्क हैं। हालांकि, सरकार ने विकास शुल्क घटाकर 500 रुपये प्रति मीटर से घटाकर 100 रुपये कर दिया था। फिर भी, लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

शुल्क माफ करने से लोग कनेक्शन लेने के लिए आगे आएंगे। केजरीवाल ने बताया कि अभी 200 मीटर के प्लाट पर सीवर व पानी कनेक्शन लेने वालों का 1,14,110 रुपये व 300 मीटर के प्लाट पर 1,24,110 रुपये देने पड़ते हैं। यह राशि बहुत ज्यादा है। शुल्क माफ करने से बड़ी राहत मिलेगी।

गौरलतब है कि 18 नवंबर को दिल्ली सरकार ने सीवर कनेक्शन पर लगने वाला विकास शुल्क माफ कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने ये एलान भी किया कि दिल्ली के लोगों को सीवर के कनेक्शन के लिए सिर्फ 2310 रुपये ही देने होंगे।

उन्होंने कहा कि सीवर कनेक्शन बहुत महंगा था जिसे लेकर ये फैसला लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि अब से सीवर कनेक्शन लगवाने के दौरान डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज नहीं देना होगा।


केजरीवाल से जब पानी पर हो रही राजनीति के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि मैं इस राजनीति में नहीं पड़ना चाहता। मेरा उद्देश्य दिल्ली के लोगों को साफ पानी पहुंचाना है। अगर किसी को शिकायत है तो हमें बताए हम उसे ठीक करा देंगे। इससे ज्यादा मैं किसी राजनीति में नहीं पड़ना चाहता।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें दिल्ली के कुछ इलाकों से गंदे पानी की शिकायत मिली है। जहां से शिकायत आ रही है वहां पाइपलाइन बदला जा रहा है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed