{"_id":"5f059782e998f8488f3665eb","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-ask-report-of-reason-of-covid-19-deaths-in-last-two-weeks-in-delhi-from-health-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोविड-19 से मौतों को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोविड-19 से मौतों को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
Wed, 08 Jul 2020 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 08 Jul 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव से शहर में पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 से हुई मौत के लिए जिम्मेदार कारकों पर विस्तृत विश्लेषणात्मक रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले दो हफ्तों में 736 मौत हुई जिनमें से 397 लोगों की जुलाई के पहले हफ्ते में इस बीमारी से मौत हुई थी।
अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट मांगने का मकसद राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों को घटाने के लिए सभी संभव कदम उठाना है। दिल्ली में अब तक कोविड-19 से कुल 3,165 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन