फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal appeals people and police to maintain peace 

दिल्ली हिंसा पर बोले केजरीवाल- बाहर से आ रहे हैं लोग, पुलिस को एक्शन की खुली इजाजत मिले

Tue, 25 Feb 2020 12:02 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 25 Feb 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal appeals people and police to maintain peace 
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

दिल्ली में चल रहे उपद्रव को लेकर विधायकों और अधिकारियों के साथ आपात बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो हिंसा हो रही है वह ठीक नहीं है। कल कोई भी इसका शिकार हो सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल और दमकलकर्मी तैयार रहें। दमकल विभाग पुलिस के साथ तालमेल बैठाकर काम करे। उन्होंने कहा कि शिकायत ये भी है कि निचले स्तर पर पुलिस को कोई एक्शन लेने का हक नहीं है। उसके लिए उन्हें ऊपर से ऑर्डर लेना पड़ रहा है, उन्हें एक्शन के लिए इजाजत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के कुछ इलाकों में हालात खराब हुए हैं। ये बेहद चिंता का विषय है। मेरी अपील है कि शांति बनाए रखें। हिंसा से सामाधन नहीं निकलने वाला। ना इधर का ना उधर का।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल एक पुलिसकर्मी की मौत हुई। वो भी अपने लोगों में से थे। आज किसी का हो रहा है कल किसी और का होगा। इसलिए शांति बनाए रखें। बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि हिंसा प्रभावित इलाकों के विधायकों के साथ बैठक हुई। सभी का कहना है कि पुलिस की संख्या कम है और उनके पास एक्शन लेने की पॉवर नहीं है।

केजरीवाल ने बताया कि 12 बजे गृह मंत्री के साथ बैठक है। इस मसले पर बात करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वह सीपी से बात करें। साथ ही बताया कि दिल्ली के बॉर्डर को सील करने के भी आदेश दिए गए हैं, क्योंकि विधायकों ने बताया है कि बाहर से लोग आ रहे हैं।

केजरीवाल ने निर्देश दिया कि एसडीएम और डीएम प्रभावित इलाकों में मुनादी करवाएं। उन्होंने कहा कि मंदिरों और मस्जिदों से शांति की अपील की जाए। क्षेत्र के विधयक भी पीस मार्च में शामिल हों।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed