फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal announces Arrears Waive Off for Jal Board consumers

दिल्ली: पानी का बकाया बिल भरने पर लेट पेमेंट पूरी तरह माफ, मूल बिल में भी भारी छूट की घोषणा

Tue, 27 Aug 2019 01:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 27 Aug 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal announces Arrears Waive Off for Jal Board consumers
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को पानी के मामले में बड़ी राहत देने का एलान किया है। पानी के अब तक के शेष बिल (एरियर) को चुकाने वाले लोगों के लिए अब लेट पेमेंट सरचार्ज को पूरी तरह माफ कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह सुविधा सभी कैटेगरी के लोगों को मिलेगी। जबकि E, F, G और H कैटेगरी के इलाकों में रहने वाले लोगों के मूल बिल को भी पूरी तरह माफ कर दिया गया है। A और B कैटेगरी वाले इलाकों में रहने वालों के मूल बिल में 25 फीसदी की माफी देने की घोषणा की गई है, C कैटेगरी के लोगों के बिल में 50 फीसदी और D कैटेगरी वाले लोगों के मूल बिल में 75 फीसदी की छूट दी गई है। 
विज्ञापन


इस योजना का लाभ लेने के लिए अरविंद केजरीवाल की तरफ से सभी उपभोक्ताओं के पास पत्र भेजा जायेगा। इस योजना का लाभ केवल उन्हें ही मिलेगा जिनके पास चालू हालत में पानी के मीटर लगे हुए हैं। जिनके घरों में अभी तक पानी के मीटर नहीं लगे हैं, वे 30 नवंबर तक मीटर लगवा कर इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल बोर्ड को उम्मीद है कि इस माफी योजना से उसे 600 करोड़ रुपये की आय होगी। कॉमर्शियल कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को केवल लेट पेमेंट से माफी दी गई है। लेकिन वे अपना बिजली का बिल तीन आसान किस्तों में चुकाने की सुविधा दी गई है। 

कितने लोगों को मिलेगा लाभ

इस योजना से 13.50 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसमें E,F,G और H के 10.50 लाख लोगों का बिल पूरी तरह माफ कर दिया गया है। एरियर के रूप में दिल्ली जल बोर्ड का 2500 करोड़ रुपये बकाया है, इसमें 1500 करोड़ रुपये कॉमर्शियल कनेक्शन वाले लोगों के हैं। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब उन्होंने सरकार सम्भाली थी, दिल्ली की केवल 58 फीसद एरिया में पाइप लाइन बिछी हुई थी। आज यह आंकड़ा 93 फीसदी तक पहुंच चुका है।

उन्होंने लीकेज को रोका है और असली ग्राहकों की संख्या 19 लाख रुपये से बढ़कर 23.73 लाख हो गई है। इससे जल बोर्ड की आय में भी वृद्धि हुई है। यह लाभ उस स्थिति में हुआ है जबकि सरकार 20 हजार लीटर तक पानी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं का बिल पूरी तरह माफ कर चुकी है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली के लोगों को 24 घण्टे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसके लिए दिल्ली में जल उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए 15 नई और पुरानी झीलें विकसित की जा रही हैं। यमुना के किनारे जल संग्रह करने की योजना बनाई जा रही है। इससे आने वाले समय में दिल्ली को चैबीस घण्टे पानी मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed