फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Announce Shaheed Bhagat Singh Armed preparatory school for delhi students know all its features

दिल्ली सरकार लाई नया स्कूल: फौज में भर्ती होने की दी जाएगी ट्रेनिंग, एडमिशन से लेकर फीस तक जानें सबकुछ

Tue, 22 Mar 2022 01:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Mar 2022 01:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फौज के लिए तैयारी करवाने वाला ये स्कूल कहां स्थित होगा और इसकी क्या खासियतें होंगी....

विज्ञापन
Delhi CM Announce Shaheed Bhagat Singh Armed preparatory school for delhi students know all its features
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 23 मार्च यानी शहीद दिवस से पहले दिल्ली के छात्रों के लिए एक बड़ा एलान किया है। केजरीवाल ने बताया है कि पिछले साल दिल्ली सरकार ने जिस सैनिक स्कूल की घोषणा की थी उसका नाम 'शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल'  होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कल 23 मार्च है जिस दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तीनों की फांसी दी गई थी। कल इन तीनों सपूतों की शहादत का दिन है। इस मौके पर दिल्ली सरकार एक महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। आपको पता है कि 20 दिसंबर 2021 को हमारी कैबिनेट ने निर्णय लेकर एलान किया था कि हम एक ऐसा स्कूल बनाएंगे जहां फौज में जाने के लिए बच्चों की ट्रेनिंग होगी। ताकि वो एनडीए, नेवी और एयरफोर्स में जा सकें।
विज्ञापन


अंत में केजरीवाल ने कहा कि यह एक तरीका होगा दिल्लीवासियों का शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनकी शहादत पर नमन करने का।

 

जानें खासियत से लेकर एडमिशन, डेट, फीस सबकुछ

  • केजरीवाल ने कहा कि उस स्कूल का नाम हम भगत सिंह के नाम पर शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल रख रहे हैं।
  • यह स्कूल पूरी तरह से फ्री होगा। इस स्कूल की हर सुविधा फ्री होगी।
  • यह स्कूल रेजिडेंशियल होगा। यानी जो बच्चे इस स्कूल में दाखिला लेंगे उन्हें वहीं रहना होगा। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल होंगे।
  • यह स्कूल झरोडा कलां में 14 एकड़ में बन रहा है और यह शहर के बीचों-बीच बिल्कुल मॉडर्न स्कूल होगा जो सभी सुविधाओं से लैस होगा।
  • जैसे फौज में ऑफिसर्स लाइक क्वालिटी सिखाई जाती है वैसे ही इस स्कूल में सिखाया जाएगा।
  • बच्चों को आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए तैयारी कराई जाएगी।
  • यहां तीनों सेनाओं के रिटायर्ड अफसरों को ट्रेनिंग के लिए लाया जाएगा।
  • यह स्कूल दिल्ली में रहने वाले बच्चों के लिए होगा। यानी कोई भी बच्चा जो दिल्ली में रहता है वह इस स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है।
  • इस स्कूल में नौवीं और ग्यारहवीं में दाखिले होंगे। दोनों ही कक्षाओं में 100-100 सीटों पर दाखिले होंगे।
  • इस साल से इस स्कूल में पढ़ाई शुरू होगी तो अभी तक 200 सीटों के लिए 18 हजार आवेदन आ चुके हैं।
  • 27 मार्च को नौवीं कक्षा के लिए एंट्रेंस परीक्षा होगी और 28 मार्च को 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए परीक्षा होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 27 और 28 मार्च को होने वाली परीक्षा फेज वन की परीक्षा होगी जो एप्टीट्यूड टेस्ट होगी। फेज टू में इंटरव्यू होंगे जिसके बाद दाखिले होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed