फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM accepts invitation of Missionaries of Charity to attend Mother Teresa's sainthood ceremony

अरविंद केजरीवाल को मिला रोम आने का न्योता, मदर टेरेसा का होगा सम्मान

Wed, 27 Jul 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टीम डिजिटल
ब्यूरो/अमर उजाला, टीम डिजिटल Updated Wed, 27 Jul 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM accepts invitation of Missionaries of Charity to attend Mother Teresa's sainthood ceremony
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोम से बुलावा आया है। चार सितंबर को रोम के वैटिकन सिटी में मदर टेरेसा को संत की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा और इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली के सीएम को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। मालूम हो कि नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा को पोप फ्रांसिस द्वारा संत की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


4 सितंबर को ही मदर टेरेसा की 19वीं पुण्यतिथि है। 1997 में इसी दिन 87 वर्ष की अवस्‍था में उनका देहावसान हुआ था। 26 अगस्त 1910 को अल्बानिया में जन्मीं मदर टेरेसा ने कलकत्ता के सेंट मैरी हाईस्कूल में भी शिक्षा ग्रहण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोबेल पुरस्कार कर दिया था वापस

Delhi CM accepts invitation of Missionaries of Charity to attend Mother Teresa's sainthood ceremony

1948 में उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा को समर्पित कर दिया। इस काम के लिए 1950 में उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्‍थापना की। मानवता की सेवा के लिए किए उनके कामों के लिए 1997 में उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हालांकि, मदर टेरेसा ने नोबेल पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था और संस्‍था से आग्रह किया था कि पुरस्कार के तौर पर मिलने वाली 192,000 डालर की राशि को भारत में गरीबों के उत्‍थान के काम में खर्च किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed