फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Class IX student stabbed to death, body found in park

Delhi: वेलकम इलाके में नौवीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या, पार्क में मिला शव

Sat, 03 Sep 2022 08:41 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 03 Sep 2022 08:41 AM IST
सार

परिवार वालों के मुताबिक, बुधवार देर शाम दो जानकार उसे अपने साथ लेकर चले गए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार वाले बृहस्पतिवार को भी उसकी तलाश करते रहे।

विज्ञापन
Delhi: Class IX student stabbed to death, body found in park
अरबाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेलकम इलाके में नौवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक पार्क में मिला। परिवार वालों का कहना है कि छात्र को उसके कुछ जानकार बुधवार को घर से बुलाकर ले गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आशंका है कि किसी विवाद की वजह से उसकी हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त 17 साल के अरबाज के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह अपने परिजनों के साथ ज्योति नगर में किराये पर रहता था। परिवार में पिता मसरूर अहमद, मां फरजाना, एक भाई व तीन बहनें हैं। वह शिवाजी पार्क स्थित एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक, बुधवार देर शाम दो जानकार उसे अपने साथ लेकर चले गए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार वाले बृहस्पतिवार को भी उसकी तलाश करते रहे।


रात में उन्हें पता चला कि अरबाज को वेलकम के कश्यप पार्क में देखा गया था। वहां पहुंचने पर परिवार वालों को पता चला कि पुलिस को सुबह पार्क एक शव मिला है। वेलकम थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed