{"_id":"5c5a5c0abdec2211df4131dd","slug":"delhi-child-protection-rights-commission-issued-advisory-request-to-save-children-from-online-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आपका बच्चा खेलता है पबजी, फोर्टनाइट और पोकेमोन ऑनलाइन गेम्स तो हो जाएं सावधान, पढ़ें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आपका बच्चा खेलता है पबजी, फोर्टनाइट और पोकेमोन ऑनलाइन गेम्स तो हो जाएं सावधान, पढ़ें रिपोर्ट
Wed, 06 Feb 2019 09:31 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Feb 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली बाल संरक्षण अधिकार आयोग (डीसीपीसीआर) ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय सहित उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और एनडीएमसी को एडवाजइरी जारी करते हुए ऑनलाइन गेम्स से बच्चों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है।
बाल आयोग ने पबजी, फोर्टनाइट, ग्रैंड थेफ्ट, गॉड ऑफ वार, हिटमैन और पोकेमोन के वीडियो और ऑनलाइन गेम्स को बच्चों के लिए नकारात्मक और नुकसानदेह बताया है।
इसके जरिये बच्चों में हिंसात्मक प्रवृति बढ़ने सहित कई और बुरी आदत का शिकार होने का भी खतरा बढ़ने लगा है। आयोग का कहना है कि इस वजह से उनके मस्तिष्क पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, जिस पर शिकंजा कसने की जरूरत है।
आयोग की ओर से जारी एडवाइजरी में सभी संबंधित संस्थाओं से 20 दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है, ताकि बच्चों में नकारात्मक प्रवृति को विकसित होने से रोका जा सके।