फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Child drowns in rainwater accumulated in a vacant plot.

Delhi: खाली प्लॉट में भरे बरसात के पानी में डूबने से मासूम की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 10 Jul 2026 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jul 2026 01:40 AM IST
सार

पीड़ित परिवार बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफनाने की तैयारी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन
Delhi: Child drowns in rainwater accumulated in a vacant plot.
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समयपुर बादली के संजय कॉलोनी में रेहान नाम का सात वर्षीय बच्चा खाली प्लॉट में जमा बरसात के पानी में डूब गया। उसके गायब होने की खबर मिलने पर परिजनों ने तलाश की तो बेसुध हालत में पानी में मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफनाने की तैयारी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे समयपुर बादली थाना पुलिस को सूचना मिली कि बादली में पानी से भरे एक खाली मैदान में एक बच्चा डूब गया है। पुलिस को पता चला कि रेहान अपने छोटे भाई के साथ पास के एक खाली प्लॉट पर गया था। इस बीच पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भाई के बाहर नहीं आने पर छोटा भाई डर गया और घर भाग आया। रेहान को घर पर नहीं देख परिजनों ने तलाश शुरू की और अनहोनी की आशंका से जब प्लाट की ओर गए तो वहां बेसुध अवस्था में नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे बुराड़ी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेहान की मौसी ने बताया कि आज यह हादसा हमारे बच्चे के साथ हुआ, कल किसी और के बच्चे के साथ हो सकता है। यह हादसा सिस्टम की लापरवाही की वजह से हुआ है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खाली प्लॉट किसका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed