{"_id":"5edcf0f58ebc3e908f687ab2","slug":"delhi-child-died-after-falling-into-drain-as-his-feet-slipped","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कूड़ा डालने गया किशोर नाले में गिरकर डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : कूड़ा डालने गया किशोर नाले में गिरकर डूबा, मौत
Sun, 07 Jun 2020 07:21 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित शिव विहार में शनिवार शाम कूड़ा डालने गया 12 साल का किशोर आयुष पैर फिसलने से गहरे नाले में गिर गया। उसके साथ मौजूद छोटे भाई पीयूष ने शोर मचाया तो लोग मदद को भागे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकलकर्मियों ने दस फुट से अधिक गहरे नाले से किसी तरह आयुष को निकाला। पीसीआर वैन उसे जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाला सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी भूपेश राणा का आरोप है कि कई साल पहले सफाई के लिए नाले की दीवार तोड़ी गई थी। प्रशासन से कई बार गुहार के बावजूद इसे ठीक नहीं कराया गया। इस कारण अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से यूपी में फिरोजाबाद के गांव शंकरपुर निवासी आयुष शिव विहार करावल नगर, फेस-5 में पिता मनोज, मां रोजी, छोटे भाई पीयूष व एक बहन के साथ रहता था। मनोज सिलाई मशीन का काम करता है। आयुष पास के सरकारी स्कूल में 7वीं का छात्र था। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रोजी ने आयुष को कूड़ा देकर फेंककर आने के लिए कहा। आयुष पीयूष को साथ लेकर घर के नजदीक नाले में कूड़ा डालने लगा।
इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। पीयूष ने शोर मचाया तो लोग मदद को आए। लोगों ने रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे।