मुख्य सचिव बवालः एलजी से मिले केजरीवाल, ट्वीट कर बताया क्या हुई बात
दिल्ली में मुख्य सचिव को लेकर मचे बवाल के बीच शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री केजरीवाल एलजी अनिल बैजल से मिले। दोनों की यह बैठक मात्र 10 मिनट ही चली। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताई एलजी अनिल बैजल से क्या बात हुई है।
Officers not attending meetings for last 3 days. Governance suffering. I m v concerned. LG assured he will take all steps to ensure officers started functioning normally. Council of ministers assured him all cooperation. All of us need to work together for betterment of Delhi
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 23, 2018विज्ञापन
मुख्य सचिव से मारपीट मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के दोनों विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका तीस हजारी कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की वो याचिका भी खारिज कर दी है जिसमें इन दोनों विधायकों की पुलिस रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद ये दोनों ही विधायक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रहेंगे। अब उन्हें बेल के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ेगी।
वहीं आज दिन में अंशु प्रकाश से हुई हाथापाई मामले में आज दिल्ली पुलिस सीएम केजरीवाल के घर पहुंची और छानबीन कर रवाना हो गई। बाहर आने पर पुलिस ने बताया कि उन्होंने पूरे घटनास्थल की जांच की और अंदर लगे 21 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की सीडी जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि कुल 21 कैमरों में से सिर्फ 14 कैमरे ही काम कर रहे हैं जबकि 7 कैमरे खराब हैं।
अब पुलिस पूरे कैमरों की जांच करेगी कि कहीं उनसे छेड़छाड़ तो नहीं हुई। इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी दी कि केजरीवाल से पहले भी इन कैमरों की सीडी मांगी गई थी लेकिन उन्होंने नहीं दिया जिसके बाद पुलिस को मुख्यमंत्री के घर पर पहुंचकर जांच करनी पड़ी। वहीं ये भी बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे 40 मिनट देरी से चलते हैं।
There are 21 cameras installed out of which 14 were operational& recording was off in 7. There was no camera in the room where the incident took place. The cameras were running behind time by 40 minutes. We have seized recordings of 21 CCTV cameras & a hard disk:ADGP North #Delhi pic.twitter.com/ItMJECUi9h
— ANI (@ANI) February 23, 2018
जब पुलिस वालों से पूछा गया कि क्या उन्होंने केजरीवाल को बंधक बनाए रखा या उनसे पूछताछ की तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया। यह पहली बार है जब दिल्ली पुलिस केजरीवाल के घर पहुंची। वैसे भी केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन के सरकारी गवाह बनने के बाद और ये कबूल कर लेने पर कि केजरीवाल के घर पर मुख्य सचिव को पीटा गया था ये माना ही जा रहा था कि जल्द ही दिल्ली पुलिस केजरीवाल के घर पहुंचकर जांच कर सकती है।
दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर जब केजरीवाल मीडिया के सामने आए तो उन्होंने कहा कि, 'इस मामले की जिस शिद्दत से जांच हो रही है, उससे खुश हूं। जांच होनी चाहिए। लेकिन मैं जांच एजेंसियों से कहना चाहता हूं कि जज लोया के कत्ल की जांच पे अमित शाह से पूछताछ करने की भी हिम्मत दिखाएं तो देश उनको बधाई देगा।'
Jitni shiddat se iss mamle (Delhi Chief Secy assault case) ki jaanch ho rahi hai mujhe khushi hai,honi chahiye, lekin main jaanch agencies se kehna chahta hu ke Judge Loya ke katal ki jaanch pe Amit Shah se puch-taach karne ki bhi himmat dikhayen to desh unko badhai dega-Delhi CM pic.twitter.com/p8uZG0wxmT
— ANI (@ANI) February 23, 2018
वहीं आईएएस एसोसिएशन का एक दल आज पीएमओ पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह से मिला। जहां महिला अधिकारियों ने शिकायत की कि उनके साथ गलत व्यवहार होता है। उन्हें देर तक दफ्तर में रोका जाता है। वहीं अधिकारियों ने आप विधायकों और मंत्रियों की भी शिकायत की जिस पर मंत्री जीतेंद्र सिंह ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
"Aaj ki meeting mein jis bhi IAS association ke members the, woh apni baat rakhna chahte the. Unhein jo dikkatein hain Delhi prashaasan mein. Unhone apni shikaayat detail mein samjhaayi: MoS PMO Jitendra Singh. pic.twitter.com/vkjF7A0Sig
— ANI (@ANI) February 23, 2018
पुलिस का मानना है कि हमले के दौरान केजरीवाल और सिसोदिया ने मामले में दखल क्यों नहीं दिया, इसके लिए पुलिस सीएम और डिप्टी सीएम से पूछताछ कर सकती है। छानबीन के दौरान कुछ और एमएलए के नाम पुलिस को पता चले हैं। जल्द ही पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है।
Alleged assault of Delhi Chief Secretary Anshu Prakash case:Police arrives at CM Arvind Kejriwal's residence to review CCTV visuals pic.twitter.com/VrroGWjLwK
— ANI (@ANI) February 23, 2018
शिक्षा विभाग के सलाहकार ने दिया इस्तीफा
बीते सोमवार देर रात दिल्ली के सीएम केजरीवाल के घर हुई बैठक में मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई हाथापाई के बाद आज दिल्ली सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। इस मसले के शुरुआत से ही घटना का विरोध कर रहे दिल्ली के अधिकारी अब इस्तीफे तक पहुंच गए हैं। बता दें कि शिक्षा विभाग के सलाहकार आईएएस धीर झींग्रान ने एक पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस इस्तीफे को सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली सरकार जिस मसले पर अपनी सबसे ज्यादा पीठ थपथपाती है वो शिक्षा का क्षेत्र ही है। इसके पीछे इसके सलाहकार झींग्रान का बड़ा हाथ है लेकिन अब उनके इस्तीफे से सरकार को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
बता दें कि धीर झींग्रान अपने सेवा से निवृत्त होकर दिल्ली सरकार में सलाहकार का काम कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली के शिक्षा विभाग में कई अच्छे काम किए हैं जिसका श्रेय गर्व से केजरीवाल सरकार लेती रही है।