मुख्य सचिव बवालः अमानतुल्लाह-जारवाल को हुई 14 दिन की जेल, जैन ने कबूल किया CS की हुई पिटाई
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सोमवार देर रात दिल्ली के मुख्य सचिव से आप विधायकों की हाथापाई के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। आप विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल को 14 दिनों की न्यायिका हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही इन दोनों की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
AAP's Amanatullah Khan and Prakash Jarwal sent to judicial custody for 14 days in connection with alleged assault on Delhi Chief Secretary Anshu Prakash.
— ANI (@ANI) February 22, 2018विज्ञापन
बता दें कि केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन सरकारी गवाह बन गए हैं। उन्होंने मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान में कबूल किया है कि उस रात मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की पिटाई हुई थी।
वीके जैन ने अपने बयान में कहा कि सोमवार की रात उन्होंने ही अंशु प्रकाश को केजरीवाल के घर बुलाया था और वहां बहस बढ़ने के बाद अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल ने मुख्य सचिव की पिटाई की थी। माना जा रहा है कि इस बयान के बाद आप के दोनों विधायकों की मुश्किल बढ़ सकती है। इसका असर इनकी जमानत याचिका पर भी पड़ सकता है।
दिन में आप विधायकों और भाजपइयों ने जमकर प्रदर्शन किया
प्रदर्शन में एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए गए। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।AAP workers protest outside HM Rajnath Singh's residence alleging attack on AAP leaders in #Delhi Secretariat. pic.twitter.com/wJJ4lAc0CI
— ANI (@ANI) February 22, 2018
बता दें कि दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित तौर पर आप विधायकों ने मारपीट की। इस मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खां और प्रकाश जारवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।Alleged assault on Delhi's Chief secretary Anshu Prakash case: BJP workers protest outside Deputy Chief Minister Manish Sisodia's residence. pic.twitter.com/ZA88lml6t7
— ANI (@ANI) February 22, 2018