फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi chief secretary and aap mlas told the whole story behind the auscultation of anshu prakash

पढ़ें हाथापाई की कहानी, मुख्य सचिव और AAP विधायकों की जुबानी..

Wed, 21 Feb 2018 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
delhi chief secretary and aap mlas told the whole story behind the auscultation of anshu prakash
delhi chief secretary - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सरकार के विधायकों पर आरोप है की मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार आधी रात को हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हाथापाई की गई।

विज्ञापन


हालांकि, सरकार ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। वहीं, इससे नाराज आईएएस एसोसिएशन ने एलजी से शिकायत दर्ज करा दोषी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध में कामकाज ठप्प कर दिया है।

मुख्य सचिव ने बताई ये बात

delhi chief secretary and aap mlas told the whole story behind the auscultation of anshu prakash
अंशू प्रकाश

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के मुताबिक, रविवार शाम को उनके पास मुख्यमंत्री के सलाहकार के यहां से बैठक के लिए फोन आया था। बैठक का विषय टीवी विज्ञापनों को लेकर था।

पहले उन्होंने बैठक को 20 फरवरी की सुबह करने के लिए कहा, मगर मुख्यमंत्री कार्यालय रात में ही बैठक करने पर अड़ा रहा। वे सोमवार रात करीब 12 बजे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

वहां पहले से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित 10 से 11 विधायक मौजूद थे। बैठक में विज्ञापन को लेकर बात शुरू ही हुई थी कि एक विधायक उन पर चिल्लाने लगा और गालियां दीं। साथ ही उन्हें एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी।

अचानक बगल में बैठे विधायक अमानतुल्लाह खां ने पहले उनके सिर पर मारा और धक्कामुक्की करने लगे। इसमें उनका चश्मा भी नीचे गिर गया।  किसी तरह वे कमरे से बाहर निकलकर सीएम हाउस के बाहर आए।

घटना के बाद मुख्यसचिव ने एलजी आवास में जाकर पूरी घटना की जानकारी दी है। इसके अगले दिन उन्होंने शिकायत देकर कार्रवाई की भी मांग की।

विधायकों के मुताबिक ये थी बैठक की वजह

delhi chief secretary and aap mlas told the whole story behind the auscultation of anshu prakash
ajay dutt

उधर, सरकार ने इन सभी आरोपों को खारिज दिया है। बैठक में मौजूद विधायक प्रकाश जारवाल व अजय दत्त का कहना है कि वह मुख्य सचिव से 2.50 लाख लोगों को राशन नहीं मिलने को लेकर सवाल पूछ रहे थे।

मुख्य सचिव ने जवाब देन से मना करते हुए जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही कहा कि उनके बॉस एलजी हैं।  विधायक के प्रति उनकी जवाबदेही नहीं है।

प्रकाश जारवाल व अजयदत्त ने पुलिस आयुक्त समेत एससी एसटी आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed