फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal returned from Vipassana meditation on Sunday

Arvind kejriwal: विपश्यना ध्यान से लौटे सीएम, बोले- अधिक ऊर्जा के साथ देश सेवा का संकल्प लेकर लौट रहा हूं

Sun, 01 Jan 2023 04:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Jan 2023 04:53 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि 'सात दिन के विपासना ध्यान के बाद आज बाहर निकला हूं, ध्यान ने मुझे हमेशा आत्मिक बल और मानसिक शांति प्रदान की है. इस बार भी अधिक ऊर्जा के साथ देश की सेवा का संकल्प लेकर लौट रहा हूं'।

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal returned from Vipassana meditation on Sunday
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/आप

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को विपश्यना साधना से लौट आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपश्यना ध्यान से उन्हें हमेशा आत्मिक बल और मानसिक शांति मिलती है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन को लेकर शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि 'सात दिन के विपासना ध्यान के बाद आज बाहर निकला हूं, ध्यान ने मुझे हमेशा आत्मिक बल और मानसिक शांति प्रदान की है. इस बार भी अधिक ऊर्जा के साथ देश की सेवा का संकल्प लेकर लौट रहा हूं'।

विज्ञापन

एक दूसरे ट्वीट में लिखा है 'आज सात दिन की विपासना ध्यान साधना से बाहर निकला तो प्रधानमंत्री जी की पूज्य माताजी के निधन के सम्बंध में सूचना मिली। सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें'।

बता दें कि सीएम केजरीवाल 24 दिसंबर को विपश्यना ध्यान के लिए गए थे। विपश्यना के नियमित अभ्यासी केजरीवाल ने पूर्व में धरमकोट, नागपुर और बेंगलुरु में आयोजित सत्रों में इस पद्धति का अभ्यास किया है। 2016 में वे 10 दिनों तक विपश्यना का अभ्यास करने के लिए नागपुर गए थे। इसके अगले साल, वह महाराष्ट्र के इगतपुरी और हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed