फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal met the employees of Municipal Corporation of Delhi

दिल्ली नगर निगम: मुख्यमंत्री ने 317 सफाई कर्मचारियों को सौंपा स्थायी नौकरी का नियुक्ति पत्र, कर्मचारी खुशहाल

Mon, 21 Aug 2023 03:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 21 Aug 2023 03:05 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए एक अहम घोषणा की है। उन्होंने कर्मचारियों को पक्का करने के लिए सर्टिफिकेट सौंपे हैं। 
 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal met the employees of Municipal Corporation of Delhi
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्यागराज स्टेडियम में एमएसडी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंजद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी का हाउस टैक्स खूब बढ़ रहा है, लोगों को लगने लगा है कि ईमानदार सरकार है तो लोग समय पर हाउस टैक्स भर रहे हैं। 13 साल बाद एमसीडी के कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को तनख्वाह मिलने लगी है। इससे निगम कर्मचारी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों से मिले, सब बेहद खुश हैं। सीएम ने निगम कर्मचारियों को भरोसा दिया कि दिल्ली नगर निगम को लेकर जितने सपने देखे थे, जितनी गारंटी दी थी, वो सभी पूरी होंगी।

विज्ञापन


317 सफाई कर्मचारियों को स्थायी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा
इस कार्यक्रम में दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज, एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। सीएम ने निगम के 317 सफाई कर्मचारियों को नियमित नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि बाकी कर्मचारियों का भी जल्द नियमितीकरण होगा। चुनाव से पहले उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की गारंटी दी थी। वह एक बार जो कह देते हैं, वो करते हैं, फिर चाहे कुछ भी हो जाए। सभी कर्मचारियों को नियमित करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सभी का नियमितीकरण करेंगे, यह उनकी गारंटी है।
विज्ञापन


टैक्स चोरी कम हो गई तो बढ़ने लगा राजस्व
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2010 में ऐसा हुआ था, जब एमसीडी के सारे कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को तनख्वाह मिली थी। अब 13 साल बाद ऐसा हुआ है। सीएम ने कहा कि उन्हें अधिकारियों से बातचीत कर पता चला कि पिछले कुछ महीनों में नगर निगम का हाउस टैक्स खूब बढ़ गया है। निगम का हाउस टैक्स अपने आप बढ़ने लग गया। अब टैक्स की चोरी कम हो गई है और लोगों को भी यह लगने लगा है कि टैक्स देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें पूरी दिल्ली को साफ करना है
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निगम का मुख्य काम दिल्ली की सफाई करना है। हम पूरी दिल्ली को साफ करेंगे। सफाई अभियान शुरू किया है, इसके तहत जोर-शोर से पूरी दिल्ली को साफ करेंगे। कर्मचारी सफाई कर रहे हैं, इसमें पार्षद, विधायक और अधिकारी भी लगे हुए हैं। धीरे-धीरे सफाई अभियान में दिल्ली की जनता को भी जोड़ेंगे। जब तक जनता नहीं जुड़ेगी, तब तक सफाई नहीं हो सकती।


पार्षद सफाई कर्मियों का धन्यवाद करें
दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पार्षदों से कहा कि जो सफाई कर्मचारी आपके यहां काम करते हैं, उन्हें महीने में एक बार बुलाकर धन्यवाद जरूर करें। धन्यवाद करने से कर्मचारी और अधिक मन लगाकर काम करेंगे। हम सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद कर रहे हैं। क्योंकि सीएम ने सफाई कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह दिलाने के लिए बहुत मेहनत की है। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के हाथों से 317 सफाई कर्मचारियों को पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया है। निगम अब हर संभव काम करेगा, जो पिछले सालों में नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed