फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi chief minister arvind kejriwal gave reliev to delhi people duration of water bill increase till march

नए साल पर केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को दी राहत, पानी बिल माफी योजना मार्च तक बढ़ाई

Fri, 01 Jan 2021 05:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 01 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi chief minister arvind kejriwal gave reliev to delhi people duration of water bill increase till march
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @CMODelhi

दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों को नए साल पर राहत दी है। उन्होंने पानी के बिल माफी योजना मार्च तक बढ़ा दी है। उन्होंने पानी बिल बकाया और विलंब भुगतान अधिभार की एक बार माफी की अपनी योजना की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ा दी है। यह योजना पिछले साल अगस्त में शुरू की गयी थी और इसके तहत सभी श्रेणी के मकानों को विलंब शुल्क भुगतान से छूट प्राप्त है। लंबित पानी बिल आवास की श्रेणी के आधार पर आंशिक या पूर्ण रूप से माफ कर दिया जाता है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमने डीजेबी की योजना की आखिरी तिथि बढ़ा दी है ताकि अधिकाधिक उपभोक्ता बिना किसी वित्तीय बोझ या मुश्किल के घटी हुई दरों पर अपने पानी बिल का भुगतान कर सकें। कोरोना काल में लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को बिल भरने में कोई दिक्कत ना हो इसलिए इसकी अवधि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज तक साढ़े चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया है और डीजेबी को 632 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस योजना के तहत वे उपभोक्ता आएंगे जिनके बिल पिछले साल 31 मार्च तक लंबित थे। दिल्ली में ए से लेकर एच श्रेणी तक की कॉलोनियां हैं। ए से लेकर डी श्रेणी की कॉलोनियां मध्य एवं उपरी मध्य रिहायशी क्षेत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed