{"_id":"f755bfaa6505cb0f15fcb0c524105b1c","slug":"delhi-chief-minister-akhilesh-yadav-today-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 30 Mar 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सीएम अखिलेश यादव रविवार को कविनगर रामलीला ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। सभा के दौरान डायवर्जन तो नहीं रहेगा, मगर बेहतर यही है कि कविनगर रामलीला रोड पर दोपहर बाद जाने से बचें, जाम मिल सकता है।
विज्ञापन
रैलियों में आने वाले वाहनों की काफी तादाद और भीड़ रहने की उम्मीद है। लिहाजा हापुड़ रोड और डायमंड फ्लाईओवर रोड से गुजरें तो बेहतर रहेगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सीएम का हेलीकॉप्टर रामलीला ग्राउंड में उतरेगा, लिहाजा डायवर्जन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम अगर सड़क मार्ग से आते तो डायवर्जन किया जाता। रैलियों में जो वाहन आएंगे, उनके लिए रामलीला ग्राउंड के पास दो स्कूलों, जीडीए गेस्ट हाउस और कविनगर ए-ब्लाक में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा कड़ी
एडिशनल एसपी- 4, डिप्टी एसपी- 7, एसएचओ/एसओ- 13, एसआई- 85, हेड कांस्टेबल- 44कांस्टेबल- 609, पीएसी-दो सेक्शन