{"_id":"614ab7e652d4fa40cc1f1f3f","slug":"delhi-chef-of-5-star-hotel-arrested-for-multiple-chain-snatchings","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: खुद ही स्नैचिंग कर चिल्लाता था 'पकड़ो-पकड़ो' 'चोर-चोर', लोगों को बहकाकर हो जाता था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: खुद ही स्नैचिंग कर चिल्लाता था 'पकड़ो-पकड़ो' 'चोर-चोर', लोगों को बहकाकर हो जाता था फरार
Wed, 22 Sep 2021 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:45 PM IST
सार
फाइव स्टार होटल में शेफ का काम करने वाला और होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुका पढ़ा-लिखा युवक स्नैचिंग करता था इस खुलासे से पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन
फाइव स्टार होटल में शेफ का काम करने वाला चेन स्नैचर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार करता है जो स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी की खास बात यह है कि वह एक फाइव स्टार होटल में शेफ भी है लेकिन इसके बावजूद वह मोबाइल, चेन व अन्य चीजों की स्नैचिंग करता था। पुलिस को आरोपी के पास से कई चोरी के मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एक महीने तक पुलिस तलाशती रही सबूत
जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम इस स्नैचर को पकड़ने के लिए बीते एक महीने से सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी, जिससे उन्हें पता चल सके कि आरोपी किस वक्त, किसी समय और किस जगह पर वारदात को अंजाम देता है। आखिरकार पुलिस को इन सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरीकों से आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लगा।
विज्ञापन
पुलिस को पता चला कि यह आरोपी यह आरोपी साकेत मेट्रो स्टेशन के पास और उसी से सटे पार्क, अंबेडकर नगर बस स्टैंड पर सुबह और शाम को वॉक पर निकलने वाली लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन
खबरी की मदद से पकड़ में आया आरोपी मोनू
पुलिस ने सिटी फॉरेस्ट गेट पर एक खबरी की मदद से आरोपी हरीश उर्फ मोनू की पहचान की। पुलिस ने होशियारी से उसे घेर लिया। जब आरोपी को एहसास हुआ कि वह घिर गया है तो उसने अपना देशी कट्टा निकाल लिया। हालांकि इसी बीच में एसआई संजय, हेड कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल अखिलेश और संदीप ने मौका देखकर आरोपी के हाथ से पिस्तौल छीन ली। पिस्तौल को खाली करने पर पुलिस को 0.32 बोर का कारतूस बरामद हुआ। सही से जांच करने पर आरोपी मोनू के पास से एक चेन भी बरामद हुई।
कौन है आरोपी मोनू
पूछताछ के दौरान आरोपी हरीश उर्फ मोनू ने बताया कि वह संगम विहार का रहने वाला है। उसने 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से बीए की डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही उसने 2006 में ही पूसा से अपना होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी पूरा किया।
अपनी पढ़ाई पूरी करते ही वह दिल्ली एयरपोर्ट के पास स्थित पांच सितारा ओबरॉय होटल में शेफ के रूप में काम करने लगा। तब से ही वो वहां काम कर रहा है और उसका वेतन भी अच्छा खासा है।
करीब दो साल पहले वह एक ऑनलाइन गैंबलिंग एप 'सट्टा किंग' से जुआ खेलने लगा। शुरुआत में कुछ बार तो वह इसमें जीता लेकिन बाद में लगातार हार से उसके ऊपर कर्ज का बोझ आ पड़ा। इसी को उतारने के लिए उसने स्नैचिंग का आसान तरीका खोज निकाला।