Delhi Businessman Scam: लालच में लुटा दिल्ली का कारोबारी, आठ गुना मुनाफे का दिया झांसा; 12 करोड़ की चपत
Delhi News Today in Hindi : आरोपी ने 44 दिन में अलग-अलग दिन पीड़ित से 12 करोड़ से अधिक की रकम निवेश करवाकर फरार हो गई। शुरुआत में आरोपी ने पीड़ित से 50 हजार रुपये का निवेश करवाया। उसके बाद 4 लाख रुपये मुनाफा बता कर लौटा दिया। इससे पीड़ित को विश्वास हो गया और उन्होंने करोड़ों रुपये निवेश कर दिए।
विस्तार
फेसबुक पर संपर्क में आई एक महिला ने कारोबारी को आठ गुना मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसा लिया। आरोपी ने 44 दिन में अलग-अलग दिन पीड़ित से 12 करोड़ से अधिक की रकम निवेश करवाकर फरार हो गई। शुरुआत में आरोपी ने पीड़ित से 50 हजार रुपये का निवेश करवाया। उसके बाद 4 लाख रुपये मुनाफा बता कर लौटा दिया। इससे पीड़ित को विश्वास हो गया और उन्होंने करोड़ों रुपये निवेश कर दिए।
बाद में आरोपी महिला ने पीड़ित से संपर्क करना बंद कर दिया तब उसे समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित की ओर से निवेश की गई रकम को ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में भेजी है।
उत्तम नगर के रहने वाले रवि झलानी इलेक्ट्रिक सामान, ठेका लेने का काम और रियल इस्टेट का कारोबार करते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि इस साल 30 अप्रैल को उनके फेसबुक पर एक संदेश आया। प्रिया शर्मा नाम की महिला ने उन्हें एक एप के जरिये निवेश करने पर कई गुना मुनाफा देने की बात कही। इस पर 15 मई को उन्हाेंने एप के जरिये 50 हजार रुपये निवेश किए।
कुछ समय में उन्हें 4 लाख रुपये मुनाफे के तौर मिले। इससे पीड़ित को ठग पर विश्वास हो गया जिससे चंगुल में फंस गए। 15 मई से 29 जून तक 12 करोड़ से अधिक की रकम निवेश कर दिया। जब कई दिन बीत गए तो उन्होंने आरोपी महिला संपर्क करने की कोशिश की तो वह टाल मटोल करने लगी। उसके बाद आरोपी ने पीड़ित को पैसे देने से मना कर दिया। आरोपी ने पीड़ित को झूठे केस में फंसाने और जान मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की ओर से आरोपी के मोबाइल नंबर समेत कुछ दस्तावेज आदि दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
निवेश के लिए ब्याज पर लिए पैसे...
पीड़ित ने निवेश के लिए जानकारों, रिश्तेदारों और कई लोगों से ब्याज पर पैसे लिए थे। उन्हें लगा था कि आरोपी महिला निवेश की रकम के बदले अच्छा मुनाफा देगी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी महिला किसी बड़े गिरोह की सदस्य है। पीड़ित 15 मई को 40 लाख, 17 मई को 25 लाख, 23 मई को 25 लाख, 24 मई को 25 लाख, 29 मई को 25 लाख, 31 मई को 48 लाख, 6 जून को 10 लाख, 7 जून को 40 लाख, 29 जून को 2.46 करोड़ रुपये समेत कुछ 12 करोड़ से अधिक का अलग-अलग दिनों में किया।
फाइनेंस कंपनी के अधिकारी से 25 लाख की ठगी...
ऑनलाइन क्रिप्टो ट्रेडिंग निवेश पर मुनाफा देने का झांसा देकर नामी फाइनेंस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी से 25 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में उत्तर पूर्वी जिले के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित मोहित मलिक भजनपुरा इलाके में रहते हैं जो एक नामी फाइनेंस कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह फेसबुक के जरिए तनिषा शर्मा नाम की लड़की से जुड़े। लड़की ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करती है। उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया। पीड़ित ने पहले 22 हजार रुपये का निवेश किया और इसमें उन्हें 52 हजार रुपये मिले। फिर जालसाजों ने उन्हें 72 हजार रुपये से ट्रेडिंग शुरू करने के लिए कहा। इसमें भी उन्हें लाभ मिला। उसके बाद उन्होंने अलग-अलग दिन कुल 25 लाख रुपये निवेश किया। उन्हें दिखाया गया की लाभ हो रहा है, लेकिन वह अपने पैसे नहीं निकाल पाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.