फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CEO issued notices to AAP and BJP over violating Model Code of Conduct

आचार संहिता उल्लंघन: मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने भाजपा और आप को जारी किया नोटिस

Mon, 13 Jan 2020 03:13 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 13 Jan 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi CEO issued notices to AAP and BJP over violating Model Code of Conduct
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

दिल्ली मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने भाजपा और आम आदमी पार्टी को आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किया है। निर्वाचन कार्यालय ने दो नोटिस एक भाजपा और आप को जारी कर जवाब मांगा है। कार्यालय ने यह नोटिस चुनाव आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर जारी किया है। 

विज्ञापन

 
वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली कार्यालय ने बताया कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के मामले में अब 21 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि प्रदेश भाजपा प्रदेश विधि विभाग ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग को पत्र भेजकर शिकायत की थी।भाजपा का कहना था कि सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के चुनावी प्रचार गीत में बच्चों के हाथों में चुनावी निशान झाडूं को पकड़कर नाचते हुए दिखाया गया था जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। आम आदमी पार्टी अपने चुनावी प्रचार के लिए बच्चों का दुरूपयोग कर रही है जो कि चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का उल्लघंन है।

भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि बच्चों का मन कोमल होता है और उनके ऊपर ऐसी प्रचार गतिविधियों का गलत असर पड़ता है। आम आदमी पार्टी बच्चों को अपने चुनावी प्रचार में इस्तेमाल कर चुनाव आयोग द्वारा दिशानिर्देश का उल्लघंन करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता की भी अवहेलना कर रही है। इसपर उचित कार्यवाई की जानी चाहिए। आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के लिये किसी भी हद तक जा सकती है जिसका स्पष्ट प्रमाण कोमल ह्दय बच्चों का अपने चुनावी प्रचार में इस्तेमाल करना है।  



तिवारी ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी का चेहरा जनता के सामने है जो बच्चों के कोमल मन पर पडने वाले असर का ध्यान भी नहीं रखती है। चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है। आम आदमी पार्टी ने पहले भी लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन कई बार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed