फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi celebration with brand campaign, set to bring culture front of the world

दिल्ली उत्सव के साथ ब्रांड दिल्ली कैंपेन, संस्कृति को सामने लाने की तैयारी

Tue, 29 Mar 2016 09:20 AM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi celebration with brand campaign, set to bring culture front of the world
दिल्ली उत्सव

दिल्ली में पूरा भारत बसता है। देश के हर प्रांत के लोग उनकी संस्कृति, भाषा, पारंपरिक कला, खान-पान के साथ यहां बसते हैं। दिल्ली की इसी बहु सांस्कृतिक पहचान को सरकार ने विश्व पटल पर ले जाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


सरकार दिल्ली उत्सव के साथ ब्रांड दिल्ली कैंपेन भी चलाएगी। सरकार ने इसके लिए बजट में करीब 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

बजट में सरकार ने कला, संस्कृति एवं भाषा को बढ़ावा देने के साथ प्रतिभाओं की खोज करने के लिए 54 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड दिल्ली कैंपेन चलाएगी

Delhi celebration with brand campaign, set to bring culture front of the world
मनीष सिसोदिया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

यही नहीं वह कला जो सिर्फ दिल्ली के कुछ इलाकों में सीमित है उसे मंच उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार ने दिल्ली उत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा है। इसमें थियेटर, संगीत, फिल्म के साथ पारंपरिक कलाओं को एक मंच पर लाया जाएगा।

सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड दिल्ली कैंपेन चलाएगी। यह कैंपेन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चलेगा जिसे देश ही नहीं देश के बाहर भी चलाया जाएगा।

इसके लिए सरकार 30 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके साथ ही सरकार ने शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों में कला संस्कृति के लिए काम करने की रूपरेखा तैयार की है और प्रतिभा खोज का अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed