फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi car plan issed, know which number car run on which day.

किस दिन चलेगी किस नंबर की कार जानिए यहां

Mon, 07 Dec 2015 02:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Dec 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi car plan issed, know which number car run on which day.

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए सम-विषम नंबर के आधार पर डेवाइज वाहन की घोषणा हो चुकी है। कार प्लान के तहत दिल्ली सरकार ने सम-विषम नंबर की कार के लिए आज दिनों की घोषणा की।

विज्ञापन


कार प्लान 1 जनवरी से लागू किया जाएगा। सरकार के फैसले के मुताबिक विषम नंबर वाली कारें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेंगी जबकि सम नंबर वाली कारें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेंगी।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक रविवार के दिन का फैसला नहीं हो सका है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार के इस फैसले पर चर्चा का दौर जारी है। जहां कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं वहीं इसका विरोध भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ लोग दूसरी कार खरीदने की भी योजना बना रहे हैं। अगर उनके पास सम नंबर की गाड़ी है तो दूसरी वह विषम नंबर की कार खरीदेंगे। इसी तरह विषम है तो वह सम नंबर की कार लेंगे।

मनचाहा नंबर लेना नहीं है आसान

Delhi car plan issed, know which number car run on which day.

हालांकि आपको बता दे कि अब ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि दिल्ली में अब नए वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर आपकी पसंद के अनुसार नहीं होता इसे क्लाउड कंप्यूटिंग तय करता है।

दिल्ली में वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 13 एमएलओ (मोटर लाइसेंसिंग अथॉरिटी) ऑफिस है। सभी एमएलओ ऑफिस में वाहन फोर सॉफ्टवेयर पर काम हो रहा है। इस व्यवस्था में सभी ऑफिस क्लाउड (वर्चुअल) सेंट्रल सर्वर से लिंक है।

आने वाले सभी आवेदनों के हिसाब से वही क्लाउड कंप्यूटिंग पर ही आपके वाहन का नंबर तय होता है। यह सम नंबर भी हो सकता है या विषम नंबर।

पहले गाड़ियों के शोरूम में पहले से रिजर्व नंबर दिखाकर पसंदीदा नंबर पाने का मौका होता था। वाहन फोर साफ्टवेयर आने के बाद यह विकल्प भी खत्म हो गया है।

अब एजेंसी को वहीं से कंप्यूटर के जरिए जानकारी देने के साथ सभी तरह के टैक्स भी ऑनलानि कंप्यूटर के जरिए पेमेंट करना होता है।

ऐसे में सम विषम नंबरों के आधार पर डेवाइज कार चलाने की योजना लागू होने पर अगर आप दूसरी कार अपनी सुविधानुसार नंबर के लिहाज से लेना चाहते है तो यह संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed