फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi car fire case woman family accused husband of murdering her

कार में मां-बेटियों के जिंदा जलने के मामले में नया मोड़, जानबूझकर आग लगाने का आरोप

Tue, 12 Mar 2019 08:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Mar 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
delhi car fire case woman family accused husband of murdering her
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास रविवार शाम दिल-दहला देने वाले हादसे में मां और दो बेटियों के कार में जिंदा जलने के मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका रंजना के भाई बृज किशोर का आरोप है कि उसकी बहन से संबंध ठीक न होने की वजह से जीजा उपेंद्र ने ही जानबूझकर कार में आग लगाई।
विज्ञापन


बृज किशोर का आरोप है कि कार में आग लगाकर उपेंद्र सुरक्षित कार से बाहर आ गया। आरोप है कि उपेंद्र शादी के बाद से कभी भी रंजना को घुमाने नहीं ले गया था। जिस दिन यह हादसा हुआ, तब पहले बार ही उसे अक्षरधाम मंदिर ले जा रहा था। उपेंद्र मारपीट भी करता था।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट से कार में आग लगी। पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने रंजना के भाई के आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि एफएसएल टीम ने सोमवार को कार की जांच कर ली है, रिपोर्ट आने के बाद कार में आग लगने के कारण साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद रंजना और बेटियों रिद्धि व निक्की का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस हत्या के कोण से भी जांच कर रही है।
 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव नहर मोर्चा, एटा (यूपी) के रहने वाले उपेंद्र की शादी गांव उदयपुरा (एटा) निवासी रंजना से 2004 में हुई थी। शादी के बाद दोनों लोनी के राम पार्क में रहने लगे। इनकी तीन बेटियां रिद्धि, निक्की और सिद्धि हुईं।

शादी के बाद से दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं थे। मृतका रंजना के भाई बृज किशोर का आरोप है कि उसका जीजा तीन बेटियां होने व बेटा न होने पर खुश नहीं था। इसको लेकर ही दोनों के बीच विवाद रहता था। भाई का आरोप है कि साजिश रचकर उपेंद्र ने ही उसकी बहन व दो बच्चियों की हत्या की है।

बृज किशोर का आरोप है कि हादसे के बाद उपेंद्र ने मायके वालों को सूचना नहीं दी, बल्कि उन्हें रिश्तेदारों से सूचना मिली। वहीं हादसे के बाद उपेंद्र सदमे में है। वह परिवार के आरोपों से इंकार कर रहा है। उसका कहना है कि वह बच्चों व पत्नी की मौत के सदमे के कारण उसके मायके वालों को सूचना नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed