फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cannaught place become world's expensive office market

दुनिया का सातवां सबसे महंगा मार्केट प्लेस बना कनॉट प्लेस, सिंगापुर को छोड़ा पीछे

Thu, 16 Jun 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
delhi cannaught place become world's expensive office market

एक सर्वे ने खुलासा किया है कि दिल्ली का कनॉट प्लेस दुनिया के सात सबसे महंगे ऑफिस मार्केट में से एक है। अगर आपको इस इलाके में दुकान खोलनी है तो प्रति वर्ग मीटर के लिए 149.71 डॉलर की कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन


सीबीआरआई मैगजीन ने हाली ही में ग्लोबल प्राइम ऑफिस आक्युपेसी नाम से दुनिया के सबसे महंगे मार्केट प्लेस की लिस्ट जारी की है जिसमें दिल्ली के कनॉट प्लेस की जगह सातवें नंबर पर है।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात ये है कि देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉप्लेक्स (बीकेसी) का स्‍थान 19वां है, जबकि सेंट्रल मुंबई के नरीमन प्वाइंट का स्‍थान 43वां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया भर के ऑफिस कॉम्‍प्लेक्स की कीमतों का सर्वे जारी करते हुए मैगजीन ने बताया है कि एशिया में ऐसे वाणिज्यिक जगहों की कीमत में सबसे ज्यादा उछाल आया है। एशिया में ऐसे कमर्शियल मार्केट प्लेस की कीमतों में हर साल 2.7 फिसदी की वृद्घि हो रही है।

हांगकांग है दुनिया का सबसे महंगा मार्केट प्लेस 

delhi cannaught place become world's expensive office market

इस रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि जहां एशिया में व्यापार करने के लिए मिलने वाली जगहों की कीमतों में तेजी से वृद्घि हो रही है वहीं, सिंगापुर और जकार्ता जैसे शहरों में ऐसे मार्केट प्लेस की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

सीबीआरई साउथ एशिया मैगजीन के मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुमान बताते हैं कि पिछले एक साल में भारत में कमर्शियल रियल स्टेट के धंधे में सकारात्मक बदलाव आया है इसी का कारण है कि कनॉट प्लेस दुनिया से सातवें सबसे महंगे कमर्शियल प्लेस में शुमार हो गया है।

इस सर्वे के मुताबिक हांगकांग (सेंट्रल) दुनिया के सबसे महंगे ग्लोबल मार्केट प्लेस में शामिल है जहां प्रति वर्ग मीटर जमीन की कीमत 290 डालर है। जबकि इसकी तुलना में दिल्ली में इतनी जमीन की कीमत अभी भी 150 डालर के आस पास ही है।

ये हैं दुनिया के सात सबसे महंग मार्केट प्लेस

delhi cannaught place become world's expensive office market

दुनिया के पांच सबसे महंगे मार्केट प्लेस में जहां हांगकांग (सेंट्रल) सबसे ऊपर हैं वहीं, बीजिंग के दो बाजार (फाइनेंस स्ट्रीट और सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्‍ट) के अलावा हांगकांग (वेस्ट कोलून) भी शामिल है।  

इस सूची में जापान के टोकियो का बाजार और शंघाई का पुनडांग भी शामिल है जबकि सातवें स्‍थान पर दिल्ली का कनॉट प्लेस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed