{"_id":"5d8224558ebc3e015105b908","slug":"delhi-cabinet-takes-big-decision-over-government-student-examination-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं और 12वीं के छात्रों को दिल्ली सरकार का तोहफा, अब नहीं भरनी होगी परीक्षा फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं और 12वीं के छात्रों को दिल्ली सरकार का तोहफा, अब नहीं भरनी होगी परीक्षा फीस
Wed, 18 Sep 2019 06:04 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 3.14 लाख छात्रों का सीबीएसई परीक्षा शुल्क अब दिल्ली सरकार देगी। शिक्षा विभाग के इससे जुड़े एक प्रस्ताव को बुधवार को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। यह सुविधा दिल्ली सरकार के स्कूलों के साथ अनुदान प्राप्त और पत्राचार विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके लिए सरकार को हर साल 57 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा सीबीएसई और तीसरी से 8वीं, 9वीं और 11वीं की मिड टर्म और वार्षिक परीक्षा शिक्षा निदेशालय कराता है। दिल्ली सरकार की योजना के तहत गृह परीक्षा का पूरा खर्च शिक्षा निदेशालय करता है। इससे अभिभावकों पर बोझ नहीं पड़ता। सीबीएसई परीक्षा के लिए बच्चों को शुल्क देना पड़ता है। यह शुल्क अब दिल्ली सरकार देगी।
विज्ञापन
कैबिनेट के बुधवार के फैसले के बाद सरकारी स्कूलों, अनुदान प्राप्त और पत्राचार्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। दिल्ली सरकार सीबीएसई को इसका भुगतान शिक्षा निदेशालय के जरिए करेगी। योजना मौजूदा शिक्षा सत्र 2019-20 से लागू होगी। लाभ पाने वालों में 10वीं के 1,79,914 और बारहवीं के 1,33,802 विद्यार्थी होंगे।
विज्ञापन
हर बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी मेरी
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले 3.14 लाख विद्यार्थियों का सीबीएसई परीक्षा शुल्क सरकार देगी। पैसों के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई हम रुकने नहीं देंगे। दिल्ली के हर बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी अब मेरी है- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री