फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cabinet meeting tommorow over utilisation of health infrastructure doctors committee report

दिल्ली : स्वास्थ्य ढ़ांचे को लेकर कमेटी ने दिए सुझाव, कल होगी कैबिनेट की बैठक 

Sat, 06 Jun 2020 08:32 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 06 Jun 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
delhi cabinet meeting tommorow over utilisation of health infrastructure doctors committee report
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे के उपयोग पर सरकार द्वारा गठित पांच-सदस्यीय डॉक्टरों की समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर कल दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी।

विज्ञापन

 

कमेटी ने दिए सुझाव 
सूत्रों के अनुसार समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा बाहरी लोगों के लिए खुला रहा तो तीन दिन में सभी अस्पतालों के बेड भर जाएंगे। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी का कहना है कि समिति की रिपोर्ट पर सरकार जल्दी ही कोई फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि समिति सदस्यों से इस बात पर भी सलाह ली जा रही है कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समिति का गठन किया था। समिति को दिल्ली में अस्पतालों की समग्र तैयारी, स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे में वृद्धि और कोरोना को लेकर बेहतर प्रबंधन व आवश्यकताओं पर अपनी रिपोर्ट 6 जून तक देने को कहा था।

इस समिति सदस्यों में डॉ. महेश वर्मा के अलावा जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुनील कुमार, दिल्ली मेडिकल काउंसिल के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अरुण गुप्ता, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता और मैक्स अस्पताल के समूह चिकित्सा निदेशक डॉ. संदीप बुद्धिराजा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed