फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cabinet launched the workbook of its 100 days of work

दिल्ली सरकार का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड: CM बोलीं- महिला कल्याण निधि योजना वन टाइम नहीं, इसे जल्द लागू करेंगे

Fri, 30 May 2025 01:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 May 2025 01:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने 100 दिन के कामकाज की 'वर्क बुक' लॉन्च की। साथ ही एक पंपलेट भी लॉन्च किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि महिला कल्याण निधि योजना पर गंभीरता से काम चल रहा है। इसे हम बहुत जल्द लॉन्च करेंगे। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार नाम करने वाली सरकार थी, वे भ्रष्टाचार करके मेवा खा रहे थे। 

विज्ञापन
Delhi Cabinet launched the workbook of its 100 days of work
दिल्ली कैबिनेट ने अपने 100 दिन के कामकाज की 'वर्क बुक' लॉन्च की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि महिला कल्याण निधि देने के लिए पात्र महिलाओं को चुना जा रहा है, यह वन टाइम योजना नहीं है, इसपर गंभीरता से काम चल रहा है। इसे हम गंभीरता के साथ बहुत जल्द लॉन्च करेंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अपने 100 दिन के कामकाज की 'वर्क बुक' लॉन्च की। एक पंपलेट भी लॉन्च किया, जिसके माध्यम से दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद 70 विधानसभाओं में जाकर 100 दिन में सरकार के किए काम को बताएंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज सिंह, दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों को बधाई, सबने 100 दिन में बहुत काम किया। उन्होंने सरकार की 'वर्क बुक' लॉन्च की। उन्होंने कहा कि ये किताब रिपोर्ट कार्ड नहीं, सरकार की वर्क बुक है, इसमें वे काम हैं जो आगे भी बढ़ते जाएंगे। इसे हम 70 विधानसभाओं में जाएंगे, मंत्री विधायक, पार्षद जनता के बीच जाकर सरकार के प्रयासों का ब्योरा देंगे। सरकार ने एक पंपलेट भी छपवाया है, इसमें सरकार के 100 दिन के कामकाज का ब्योरा है, इसको हर घर तक हम पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को जेएलएन स्टेडियम में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर सरकार के काम काज का ब्योरा देंगे। पिछली सरकार नाम करने वाली सरकार थी, ये काम करने वाली सरकार है, हम काम करने वाले लोग हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार करके मेवा खा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा एक-एक दिन दिल्लीवासियों की भलाई के लिए तत्पर रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे मंत्री दूसरे राज्यों में जाकर केवल प्रचार करने का काम नहीं किया, 100 दिन में हमने जमीन पर उतरकर काम किया। हमने 1 लाख करोड़ का बजट पास किया है, उसको लागू करने के लिए सरकार सिद्दत से काम कर रही है। 

विज्ञापन

सरकार की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए जीएसटी संग्रह बढ़ाने का काम कर रही है। इनकम लीकेज न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला कल्याण निधि योजना पर गंभीरता से काम चल रहा है - सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला कल्याण निधि देने के लिए पात्र महिलाओं को चुना जा रहा है, यह वन टाइम योजना नहीं है, इसपर गंभीरता से काम चल रहा है। इसे हम गंभीरता के साथ बहुत जल्द लॉन्च करेंगे।

छोटे-छोटे मगर महत्वपूर्ण काम हुए - आशीष सूद 
कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार के 100 दिन के बक्से में दिल्लीवासियों के लिए छोटे छोटे मगर महत्वपूर्ण काम हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के शुरुआती 100 दिन बहुत महत्वपूर्ण रहे, दिल्ली में आधी रात को महिला मुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण का मुआयना किया है। हम ये नहीं कहते कि हमने सब बदल दिया, लेकिन छोटे छोटे महत्वपूर्ण काम शुरू हुए हैं।


 

छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए किया करार
दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने तकनीकी विभाग के साथ तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हाथ मिलाया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में एमओयू हस्ताक्षर कराए। छात्रों को तकनीकी ट्रेनिंग देने के लिए मारुति सुजुकी और अन्य तीन कंपनियों के साथ करार हुआ है। जल्द ही दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों में ये कार्यक्रम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed