फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cabinet asks LG to form SIT 1984 Riots

एक और केजरी वार, खुलेंगीं सिख दंगों की बंद फाइलें

Thu, 06 Feb 2014 04:03 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Feb 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi Cabinet asks LG to form SIT 1984 Riots

दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने उप राज्यपाल नजीब जंग से मांग की है कि वह दिल्ली में हुए 1984 के दंगों को लेकर एसआईटी बनाएं।

विज्ञापन


इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि कैबिनेट की ओर उप राज्यपाल को चिट्ठी लिखी गई है, जिसमें उनसे मांग की गई है कि वह 84 में हुए दंगों को लेकर एक एसआईटी बनाएं। जो इन दंगों की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दे।

सिसोदिया ने आगे कहा कि 1984 से जुड़ी हुई उन सभी फाइलों को फिर से खोला जाना चाहिए, जो अब बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी यह भी मांग है कि दिल्ली में हुए इन वीभत्स दंगों की जांच किसी और राज्य की पुलिस को दे दी जाए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 1984 के दंगों में केवल दिल्ली में 281 मामले दर्ज हुए, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है।

1984 दंगा मामला तब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया, जब कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह 1984 दंगों के लिए माफी नहीं मांगेंगे।

इसके बाद से दिल्ली में रहने वाले सिखों ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू किया। इसके बाद दिल्ली सरकार ने कहा कि हमारी सरकार इन दंगों को लेकर संवेदनशील है और उनकी दोबारा जांच कराना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed