फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cabinet approves ashram flyover extension, excess to dnd ito to be easy know everything

आश्रम से डीएनडी व आईटीओ की तरफ जाना होगा आसान, आश्रम फ्लाईओवर के विस्तार को मंजूरी

Fri, 06 Dec 2019 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Dec 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
delhi cabinet approves ashram flyover extension, excess to dnd ito to be easy know everything
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली-नोएडा के बीच वाया डीएनडी सफर करने वाले मुसाफिरों को अब आश्रम चौक के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट की बैठक में आश्रम फ्लाईओवर के विस्तार प्रोजेक्ट को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


केजरीवाल के मुताबिक, अब जल्द इसकी टेंडर आदि से जड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। जमीन पर काम शुरू होने के एक साल के अंदर 128.95 करोड़ की लागत के इस प्रोजेक्ट को तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


योजना के तहत रिंग रोड पर आश्रम फ्लाईओवर का डीएनडी फ्लाई-वे तक विस्तार दिया जाएगा। पूरा कॉरिडोर छह लेन का होगा। वहीं, आश्रम फ्लाईओवर से सराय काले खां जाने के लिए तीन लेन का एक रैंप भी बनेगा। वहीं, आईटीओ से आश्रम जाने वाला कैरिज-वे भी एक लूप से फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फ्लाईओवर के विस्तार से आश्रम व महारानी बाग के पास लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। इससे इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों का फायदा मिलेगा।

फिलहाल पीक ऑवर्स में डीएनडी फ्लाई-वे से आश्रम फ्लाईओवर के बीच वाहनों का दबाव ज्यादा होने से जाम लग जाता है। आईटीओ व नोएडा से आने वाले रास्ते के मिलने वाले प्वाइंट से निकलना आसान नहीं रहता। फ्लाईओवर का विस्तार इस समस्या का निदान देगा।

यू-टर्न से नहीं लगाना पड़ेगा 4 किमी का चक्कर

आश्रम विस्तार फ्लाईओवर बनने से किलोकरी से सड़क पार करने के लिए चार किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब किलोकरी से रिंग रोड पर केवल डेढ़ सौ मीटर चलने के बाद यू-टर्न लेकर सड़क पार कर सकेंगे। साथ ही वह महारानी बाग या साउथ दिल्ली की ओर जा सकेंगे। वहीं, महारानी बाग से सराय काले खां, नोएडा, आईटीओ व गाजियाबाद जाने के लिए एक किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना होगा। अब रिंग रोड पर डेढ़ सौ मीटर चलकर यू-टर्न लेकर मंजिल की ओर बढ़ सकेंगे।

फैक्ट फाइल

. 6 लेन का आश्रम विस्तार फ्लाईओवर।
. आश्रम से सराय काले खां जाने वाले ट्रैफिक के लिए बनेगा 3 लेन का रैंप।
. आईटीओ व सराय काले खां से आश्रम की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए तीन लेन का लूप।
. महारानी बाग सिग्नल पर पैदल यात्रियों के लिए सब-वे।
. फ्लाईओवर पर एलईडी लाइट।
. पिलर पर आर्ट वर्क।
. फ्लाईओवर की लंबाई करीब 1.425 किमी।
. 128.95 करोड़ की लागत के इस प्रोजेक्ट को एक साल में किया जाएगा पूरा।
. हर दिन प्रति घंटे गुजरते करीब 13500, नोएडा के वाहनों की संख्या 7500 और दिल्ली की होती 6,000।

ये मिलेगा फायदा

. नोएडा व गाजियाबाद से एम्स, सफदरजंग, एस्कार्ट, अपोलो अस्पताल आने-जाने वालों को अभी जाम में जूझना पड़ता है। इस योजना के बाद लोग बगैर जाम में फंसे आ-जा सकेंगे।
. आईटीओ व सराय काले खां से साउथ दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को भी जाम में नहीं जूझना होगा।
. प्रति दिन हजारों लीटर ईंधन की बचत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed