{"_id":"611df1088ebc3e79e9052974","slug":"delhi-burnt-alive-in-a-dispute-over-selling-milk-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध बेचने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ को जिंदा जलाया, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध बेचने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ को जिंदा जलाया, हालत नाजुक
Thu, 19 Aug 2021 11:20 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:20 AM IST
सार
- नांगलोई की घटना, पड़ोसी दुकानदार पर जलाने का आरोप, आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
- पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज, दुकान के पास लगे सीसीटीवी से पड़ताल कर रही पुलिस
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नांगलोई इलाके में दूध बेचने के विवाद में एक शख्स पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जला दिया गया। गंभीर हालत में पीड़ित राजेंद्र कुमार (55) को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। राजेंद्र ने अपने पड़ोसी दुकानदार पर जलाने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से आरोपी दुकानदार फरार है। नांगलोई पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव रामपुर, सोनीपत का रहने वाला राजेंद्र परिवार के साथ स्वर्ण पार्क नांगलोई में इलाके में रहता है। घर के पास ही उसकी परचून की दुकान है। राजेंद्र की दुकान के बराबर में ही इसके पड़ोसी बिजेंद्र की दूध की डेयरी है। बिजेंद्र ने कई बार राजेंद्र से अपनी दुकान पर दूध न बेचने के लिए बोला था। लेकिन बावजूद इसके राजेंद्र अपनी दुकान पर दूध के पॉकेट बेच रहा था।
मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे राजेंद्र ने दुकान खोली थी तो बिजेंद्र पहले से वहां बैठा था। आरोप है कि कुछ देर बाद ही बिजेंद्र और राजेंद्र के बीच दूध बेचने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बहस के बाद दोनों अपनी-अपनी दुकान पर चले गए। आरोप है कि 8.30 बजे राजेंद्र दुकान बंद करके घर जाने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से आए बिजेंद्र ने राजेंद्र पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। राजेंद्र के पूरे कपड़ों मे आग लग गई। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग को बुझाया। बाद में राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।