Burger King Murder Case: दिल्ली कोर्ट में आरोपी गोगी की हुई पेशी, सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
Delhi Burger King Murder: पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी गोगी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विस्तार
पुर्तगाल में बैठा गैंगस्टर हिमांशु भाऊ हरियाणा व अन्य जगहों पर अपना वर्चस्व करने के बाद अब दिल्ली में भी अपना वर्चस्व कायम करना चाहता है। इसके लिए उसने अमन की दिल्ली लाकर हत्या करवाई थी। गिरोह के सदस्य चाहते तो अमन की हरियाणा में भी हत्या कर सकते थे। भाऊ के निर्देश पर ये हत्या दिल्ली में की गई हैं।
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाऊ की महिला दोस्त अनू धनखड ने सोशल मीडिया के जरिए अमन को अपने जाल में फंसाया। वह सोशल मीडिया पर अमन से रोज बात करती। इसके बाद उसने अमन का नंबर ले लिया और उससे रोज बात करती थी। जब ये विश्वास हो गया कि अमन अनू के कहने पर कही भी जा सकता है तो साजिश के तहत भाऊ के निर्देश पर अनू उसे दिल्ली ले आई। यहां पर सरेआम रेस्तरा में अमन की हत्या की, ताकि भाऊ की दिल्ली में दहशत फैलना शुरू हो जाएगा। इससे पहले तिलक नगर कार शोरूम में फायरिंग के बाद भाऊ दिल्ली में 26 से 27 लोगों से रंगदारी मांग चुका है। अब वह हरियाणा की बजाय दिल्ल्ी से रंगदारी वसूलना चहाता है।
दूसरी तरफ अनू भाऊ की बहुत ही पुरानी दोस्त है। वह भाऊ के एक्स को संभालती है और वहीं चलाती है। किसी वारदात के बाद जब भाऊ जिम्मेदारी लेता है तो अनू ने ही भाऊ के एकाउंट से पोस्त डालती है। जनवरी महीने में भाऊ ने झज्जर में सोनीपत, हरियाणा में मातो राम मिठाई वाले पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। साथ ही गोलियां भी चलवाई थीं।
इस वारदात की जिम्मेदारी भाऊ ने ली थी और सोशल मीडिया पर र्पोस्ट अनू ने डाली थी। बताया जा रहा है कि भाऊ अपराध की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। वह अब लारेंस बिश्राई और गोल्डी बरार गिरोह को सीधी टक्कर देने लगा है।