{"_id":"675b7f1bc508e7e76502e963","slug":"delhi-bullets-were-being-fired-on-the-streets-of-syria-indians-told-the-scene-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : सीरिया की सड़कों पर चल रही थीं गोलियां, भारतीयों ने बताया मंजर... गाजियाबाद के रवि भूषण की आंखोंदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : सीरिया की सड़कों पर चल रही थीं गोलियां, भारतीयों ने बताया मंजर... गाजियाबाद के रवि भूषण की आंखोंदेखी
Fri, 13 Dec 2024 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Dec 2024 05:57 AM IST
सार
बचाए गए 75 भारतीयों में से एक गाजियाबाद के रहने वाले रवि भूषण भी हैं। भूषण ने भारतीय दूतावास की कोशिशों की सराहना करने के साथ ही सीरियाई विद्रोह के भयावह मंजर भी बयां किए।
विज्ञापन
भारत सरकार के प्रयासों से सीरिया से लौटे भारतीय। इनसैट में रवि भूषण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीरिया से सुरक्षित निकाले गए भारतीयों ने भारत सरकार का आभार जताया है। बचाए गए 75 भारतीयों में से एक गाजियाबाद के रहने वाले रवि भूषण भी हैं। भूषण ने भारतीय दूतावास की कोशिशों की सराहना करने के साथ ही सीरियाई विद्रोह के भयावह मंजर भी बयां किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय दूतावास ने हर एक से संपर्क साधा। दूतावास के कर्मचारी हमारा हौसला भी बढ़ा रहे थे। हमसे पूछ रहे थे कि हम ठीक हैं या नहीं। भारतीय सीरियाई दूतावास हर घंटे हमें संदेश भेजकर बता रहा था कि बचाव अभियान को लेकर वे कब और क्या करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अगर किसी को भोजन या किसी भी चीज से जुड़ी कोई परेशानी होती थी, तो वे उसका प्रबंध करते थे। जैसे ही हालात थोड़े से सामान्य हुए उन्होंने हमें बचाने का अभियान चलाया। हम भारत सरकार, लेबनान और सीरिया दोनों जगहों पर भारतीय दूतावासों के बहुत आभारी हैं। एजेंसी
विज्ञापन
भारत की कोशिशें काबिले तारीफ
भूषण ने आगे कहा कि दूसरे देशों के लोगों का दर्द देख हमें एहसास हुआ कि भारत सरकार की कोशिशें वाकई काबिले तारीफ थीं। उन्होंने बताया, हमने देखा कि दूसरे देशों के लोग किस कदर परेशान हैं। हमने छोटे बच्चों और महिलाओं को 4-5 डिग्री तापमान में 10-12 घंटे तक बाहर बैठे देखा और यह सब कुछ वाकई भयानक था, लेकिन भारत सरकार तरफ से हमें ऐसी किसी भी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन