फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Builder dupes 13 crore from 55 people in name of house in rewari arrested from delhi airport

13 करोड़ की ठगी: घर का सपना दिखाकर विदेश भाग रहा बिल्डर गिरफ्तार, 55 लोगों से आशियाने के नाम पर धोखा

Mon, 21 Mar 2022 11:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Mar 2022 11:58 AM IST
सार

तय समय पर फ्लैट नहीं मिलने पर निवेशकों ने जांच शुरू की। निवेशकों को पता चला कि आरोपी ने परियोजना के बारे में गलत तथ्य प्रस्तुत किया

विज्ञापन
Delhi Builder dupes 13 crore from 55 people in name of house in rewari arrested from delhi airport
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पचास से अधिक लोगों को हरियाणा के रेवाड़ी में फ्लैट देने का सपना दिखाकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बिल्डर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज ठगी के चार मामलों में से दो में बिल्डर भगोड़ा करार था और उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। बिल्डर अबू धाबी जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था।

विज्ञापन

 
शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बिल्डर की पहचान खेदार गांव, हिसार हरियाणा निवासी दिनेश शर्मा(43) के रूप में हुई है। वह एशियन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मालिक है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में आरोपी ने अपनी कंपनी एशियन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हरियाणा के रेवाड़ी स्थित बावल सेक्टर दो में फ्लैट और दुकान की बुकिंग के लिए विज्ञापन दिया था। इस आधार पर उसने निवेशकों से पैसे लेकर बुकिंग की। उसने निवेशकों को बुकिंग के 27 माह बाद फ्लैट पर कब्जा देने की बात कही थी। लेकिन उसने वर्ष 2014 में परियोजना को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय समय पर फ्लैट नहीं मिलने पर निवेशकों ने जांच शुरू की। निवेशकों को पता चला कि आरोपी ने परियोजना के बारे में गलत तथ्य प्रस्तुत किया। कंपनी को आवंटित कंपनी के कर्मचारियों के लिए आवासीय इकाइयों के निर्माण के उद्देश्य से भूमि आवंटित की गई थी। परियोजना को बंद करने के बाद आरोपी बिल्डर फरार हो गया।
 
शाखा को जांच के दौरान पता चला कि निवेशकों से लिए पैसे को आरोपी ने अपनी सुविधा के लिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए। साथ ही पता चला है कि जिस भूमि पर परियोजना का निर्माण किया जा रहा था। उसे हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) के पक्ष में श्रमिकों के लिए आवासीय इकाइयों के निर्माण के लिए किया गया था।


मामला दर्ज होने के बाद शाखा ने आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए कई नोटिस भेजे। लेकिन सहयोग नहीं करने पर शाखा ने अदालत के जरिए उसे भगोड़ा करार दिया। साथ ही लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया। शाखा टीम को पता चला कि आरोपी रविवार को अबू धाबी जा रहा है। पुलिस की टीम ने उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। दिनेश पेशे से बिल्डर है। वह बीकॉम की पढ़ाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed