फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi budget will be presentaed in parliament

लोकसभा में पेश हुआ दिल्ली का बजट, मिले कई तोहफे

Fri, 18 Jul 2014 12:23 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
delhi budget will be presentaed in parliament

लोकसभा में कुछ देर बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली दिल्ली का बजट पेश करने वाले हैं। इसे ठीक पहले दिल्ली के सातों भाजपा सांसदों ने वित्त मंत्री से मुलाकात की है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सांसदों ने वित्त मंत्री से दिल्ली में बिजली की दरों को घटान को लेकर बातचीत की है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को ही डीईआरसी ने दिल्ली में बिजली कीमतों पर नौ प्रतिशत से अधिक का बढ़ावा किया था।

स‌िब्‍सिडी मिलेगी

delhi budget will be presentaed in parliament

शुक्रवार को दिल्ली का बजट संसद में पेश होगा। दिल्ली सरकार के सूत्र बताते हैं कि बजट में बिजली पर सब्सिडी की घोषणा की जा सकती है।

फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि 0-200 यूनिट के स्लैब में 80 पैसे से 1.95 रुपये तक प्रस्तावित सब्सिडी में से उपभोक्ताओं को कितनी राहत मिलेगी या फिर 200-400 यूनिट के स्लैब वाले उपभोक्ताओं को 80 पैसे से 1.20 रुपये के बीच में प्रति यूनिट कितनी सब्सिडी का ऐलान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के जरिए विरोधियों पर निशाना?

delhi budget will be presentaed in parliament

सूत्र बताते हैं कि संसद में पेश होने वाले दिल्ली के बजट में बिजली पर सब्सिडी की बारिश हो सकती है।

इतना ही नहीं खाद्य सुरक्षा कानून में शामिल लोगों को सब्सिडी वाली चीनी की मिठास और वृद्धावस्था पेंशन की कैप हटाने की घोषणा भी की जा सकती है।

माना जा रहा है कि बजट के माध्यम से भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को घेरने की कोशिश करेगी। दरअसल भाजपा नेता, पार्टी आलाकमान तक बिजली-पानी के बिल से पार्टी को रहे नफा-नुकसान का गणित बता चुके हैं।

विज्ञापन

क्यों पेश होगा संसद में दिल्ली का बजट?

delhi budget will be presentaed in parliament

दिल्ली में 16 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है। उससे पूर्व लोकसभा चुनाव के चलते आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली विधानसभा में बजट पेश नहीं कर पाई थी।

तब विधानसभा में तीन माह के लिए लेखानुदान पास कराया गया था। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद संसद से छह महीने का लेखानुदान पास कराया गया।

दिल्ली सरकार ने बजट में 10 फीसदी अधिक राशि मांगी है। अभी योजना मद और गैर योजना मद मिलाकर 32 हजार करोड़ रुपये का है बजट।

क्या हैं बजट से उम्मीदें?

delhi budget will be presentaed in parliament

  • - बिजली पर सब्सिडी की उम्मीद, बढ़े बिलों से मिल सकती है राहत
  • - वृद्धावस्था पेंशन पर 3.90 लाख आवेदकों पर कैप हटाकर उसे बढ़ाने की घोषणा
  • - खाद्य सुरक्षा कानून में शामिल लोगों की चीनी जारी रखने की हो सकती है घोषणा
  • - रिंग रोड और बारापुला रोड के विस्तार के लिए राशि मिलने की संभावना
  • - आधा दर्जन अस्पताल व तीन मेडिकल कॉलेज के लिए राशि की व्यवस्था
  • - डीटीसी की बस खरीद के लिए बजट में व्यवस्था
  • - ई-ऑफिस, खाद्य सुरक्षा विभाग में पद गठन और लैब गठन की घोषणा
  • - राजस्व बढ़ाने के लिए बड़े वाहनों के टैक्स में वृद्धि भी संभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed