फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Budget: Delhi government will give Rs 1000 per month to every woman, how BJP deal with AAP Ram Rajya?

Delhi Budget: हर महिला को 1000 रुपये महीना देगी केजरीवाल सरकार, आप के 'राम राज्य' से कैसे निपटेगी भाजपा?

Mon, 04 Mar 2024 02:47 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी मारलेना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा है कि अगले साल से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर की हर महिला को एक हजार रुपये प्रति महीना दिया जाएगा...
loader
Delhi Budget: Delhi government will give Rs 1000 per month to every woman, how BJP deal with AAP Ram Rajya?
Delhi Budget: Arvind Kejriwal - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht

विस्तार

अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त योजनाओं की घोषणा करने की जो राजनीति शुरू की थी, उसने उन्हें दिल्ली में अजेय बना दिया। इन्हीं मुफ्त की योजनाओं के दम पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार जीत हासिल की और बाद में राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई। अब जबकि अरविंद केजरीवाल के ऊपर लोकसभा चुनावों से ठीक पहले शराब घोटाले में गिरफ्तार किए जाने का खतरा मंडरा रहा है, दिल्ली सरकार ने मुफ्त की घोषणाओं को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

पार्टी ने राजधानी की हर महिला को एक हजार रुपये प्रति माह देने की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने स्वयं इसे राजधानी में राम राज्य आने की संज्ञा दी है। अरविंद केजरीवाल सरकार की इन घोषणाओं से गरीब-झुग्गी-झोपड़ी वालों के बीच उसकी लोकप्रियता को एक बार और बढ़ा सकते हैं, जिसमें फिलहाल कुछ कमी आने की बात कही जा रही थी। इसे आम आदमी पार्टी का बड़ा चुनावी दांव कहा जा रहा है।    

क्या दिया दिल्ली सरकार ने?

दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी मारलेना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा है कि अगले साल से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर की हर महिला को एक हजार रुपये प्रति महीना दिया जाएगा। इसके पहले मध्यप्रदेश में तत्कालीन शिवराज सिंह सरकार ने लाड़ली योजना के अंतर्गत हर महिला को 1250 रुपये देने की घोषणा कर सारे राजनीतिक समीकरण पलट दिए थे। उसी प्रकार की सफलता दिल्ली में आम आदमी पार्टी को भी मिल सकती है।

आम आदमी पार्टी अपने राज्यों में इस तरह की घोषणा कर सकती है, लेकिन भाजपा इस तरह का कोई चुनावी वादा नहीं कर सकती क्योंकि यदि वह ऐसी घोषणा करती है, तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की योजना लानी होगी, जिसके लिए भारी धन खर्च होगा जिसकी सरकार के पास पहले ही कमी है। लेकिन अरविंद केजरीवाल यह दांव इसलिए खेल सकते हैं क्योंकि उन्हें यह वादा केवल दिल्ली और पंजाब में निभाना होगा, जहां उसकी सरकारें हैं।

केजरीवाल सरकार की इस घोषणा से दिल्ली के राजनीतिक समीकरणों में एक बार फिर बड़ा बदलाव हो सकता है। भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में एक तरफा जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे दिल्ली की राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव आ सकता है। केजरीवाल सरकार की इस तरह की घोषणाएं भी भाजपा की राह में मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

भाजपा ने की आलोचना

दिल्ली भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सस्ती पब्लिसिटी के चक्कर में इस तरह के राजनीतिक प्रपंच करते हैं। वे शराब घोटाले में जांच का सामना करने से बच रहे हैं, और दिल्ली में राम राज्य लाने की बात कर रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि क्या उनके राम राज्य में हर जगह इसी तरह शराब बांटी जाएगी।

उन्होंने कहा कि 9 साल से मुस्लिम तुष्टीकरण करने वाले अब अचानक रामराज्य की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के निर्माण के बाद जनता में पैदा हुए मोदी के लिए समर्थन से परेशान केजरीवाल अपने बजट को राम राज्य से जोड़कर लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राम के नाम का गलत इस्तेमाल करने के कारण जनता केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed