दिल्लीः हाथ-पैर बांधकर की किशोर की पिटाई, निर्वस्त्र कर गलियों में घुमाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है और उसकी वजह किसी महिला पर अत्याचार नहीं बल्कि एक किशोर की पिटाई और उसका यौन शोषण है। बता दें कि शराब के नशे में धुत बदमाशों के एक गुट ने एक किशोर को बर्बरता से पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
यह घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के इंदरपुरी की है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की है लेकिन पुलिस को इसकी सूचना बुधवार को दी गई। इस मामले में कथित रूप से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें लड़के के साथ यौन शोषण होते हुए भी दिखाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय लड़के की पिटाई कुछ नशे में धुत लोगों ने की थी और उन्होंने पीड़ित के हाथ पांव भी बांध दिए थे। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी सुरेंदर कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर इंदरपुरी के ही स्लम से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वीडियो में दिख रही है बर्बरता
हालांकि पुलिस ने ये भी बताया कि मेडिकल लीगल काउंसिलिंग रिपोर्ट के अनुसार लड़के के साथ यौन शोषण नहीं हुआ है। जबकि इस मामले में वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया जा रहा है कि लड़के हाथ पैर बांधकर उसे पीटा जा रहा है। पुलिस ने इस वीडियो की सत्यता परखने के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित किशोर चिल्ला रहा है और आरोपी उसके निजी अंगों में बीयर की बोतल घुसाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित के परिजनों का तो ये भी आरोप है कि लड़के के प्राइवेट पार्ट्स में शराब और मिर्ची पाउडर भी डाला गया। यही नहीं उसके कपड़े फाड़ कर उसे नंगा कर पूरी क्षेत्र में घुमाया गया।
एक सूत्र के अनुसार इसी जलालत की वजह से पीड़ित लंबे समय तक घर नहीं गया और आत्महत्या करने की भी कोशिश की। हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इन सभी आरोपों को मानने से इंकार कर दिया है।