फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi boy killed step father in baba haridas nagar reveals real reason of killing read full story

मां के लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाले बेटे ने बताई असली वजह, खोले चौंकाने वाले राज

Fri, 17 May 2019 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 May 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
delhi boy killed step father in baba haridas nagar reveals real reason of killing read full story
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के हरिदास नगर इलाके से गुरुवार को एक चौंका देने वाली घटना सामने आई। इसमें एक बेटे ने अपनी 45 वर्षीय मां के 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। हालांकि अब सामने आ रहा है कि बेटे ने अपने सौतेले पिता की हत्या इसलिए नहीं कि क्योंकि वह उसकी मां के साथ लिव-इन में रहता था बल्कि इसके पीछे एक बड़ी वजह है। इसके साथ ही पुलिस जांच में इस परिवार के बारे में कई खुलासे सामने आए हैं जो स्तब्ध करते हैं.....

विज्ञापन

शव के पास बैठ कर ही मां के सामने किया पुलिस को फोन

मृतक की शिनाख्त अलीगढ़ निवासी देवेंद्र कुमार (28) के रूप और आरोपी की पहचान रमेश(20)(बदला नाम) के रूप में हुई है। वारदात वाले दिन देवेंद्र रमेश की मां से मिलने आया हुआ था। उसी दौरान रमेश घर पहुंचा तो देवेंद्र को मां के साथ देख उसे गुस्सा आ गया।  उसकी देवेंद्र से बहस होने लगी। इसी दौरान आरोपी रसोई में गया।

विज्ञापन


वहां से चाकू लाकर देवेंद्र के गले पर हमला कर दिया। देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।  बाद में पुलिस को फोन किया और कहा, हैलो मैंने अपने सौतेले पिता को मार डाला है...। आरोपी शव के पास बैठ गया और मां के सामने ही पुलिस को कॉल कर हत्या की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बढ़ी रमेश की मां और देवेंद्र की नजदीकियां, सात साल का है इनका बेटा

जांच खुलासा हुआ है कि वर्ष 2011 में आरोपी के पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। उसी दौरान देवेंद्र ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया था। रमेश की मां देवेंद्र से शादी करने की बात करती थी। इधर देवेंद्र से रमेश की मां को एक बेटा हुआ जो अब सात वर्ष का है।

देवेंद्र कभी उनके ही घर पर रुक जाता था। कभी अपने घर चला जाता था। यह बात रमेश को पसंद नहीं थी। उसने कई बार मां से इसका विरोध किया था। वह नहीं चाहता था देवेंद्र उनके घर पर आए या उसकी मां उससे संबंध रखे।

शायद बेटे के विरोध के चलते ही आठ साल की नजदीकियों के बावजूद रमेश की मां देवेंद्र से शादी नहीं कर सकी। वह देवेंद्र के सात साल के बच्चे की मां जरूर बनी लेकिन उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका।

देवेंद्र की नजरें रमेश की बहन पर थीं

अपने सौतेले पिता को मौत के घाट उतारने के बाद रमेश ने खुद पुलिस को फोन किया और गुनाह कबूल करते हुए सारी बात बताई। फोन मिलने पर जब पुलिस आरोपी रमेश के पास पहुंची तो पुलिस गिरफ्त में रमेश ने बताया कि देवेंद्र उसकी 15 वर्षीय बहन पर बुरी नजर रखता था। जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी रमेश (20) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गोपाल नगर, नजफगढ़ में रहता है। इसके परिवार में मां (45) और बहन (15) है। रमेश कपड़ों की फेरी लगाता है।

आरोप है कि देवेंद्र ने रमेश की 15 वर्षीय बहन पर भी बुरी नजर रखना शुरू कर दिया था। पुलिस को रमेश ने बताया है कि उसने बहन पर बुरी नजर रखने की वजह से देवेंद्र की हत्या की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed