फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Bouncer was killed in Saket one accused arrested

Delhi: साकेत में कार का हॉर्न तेज बजाने पर बाउंसर की हत्या, ईंट व पत्थरों से किए थे वार, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2022 08:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 19 Jul 2022 08:53 PM IST
सार

साकेत थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर सैदुलजॉब निवासी प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया है। साकेत थाना पुलिस प्रियांशु के साथियों को पकडने के लिए दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Delhi Bouncer was killed in Saket one accused arrested
बाउंसर रोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साकेत इलाके में कार पार्क करने के लिए दौरान वहां खड़े युवकों को हटाने के लिए तेज हॉर्न बजाना एक युवक को जानलेवा साबित हो गया। वहां खड़े दो युवकों ने ईंट व पत्थर से वार कर कार चालक रोहित की हत्या कर दी। रोहित को लहुलूहान कर आरोपी मौके से फरार हो गए। रोहित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


साकेत थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर सैदुलजॉब निवासी प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया है। साकेत थाना पुलिस प्रियांशु के साथियों को पकडने के लिए दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बेनीता मेरी जैकर ने बताया कि 16 जुलाई को रात 2.53 बजे के आसपास पीसीआर को सूचना मिली थी कि एक शख्स साकेत मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो के पास लहुलूहान अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके मुंह से खून निकल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। सफदरजंग अस्पताल से रोहित नाम के युवक की मौत की सूचना 17 जुलाई को मिली थी। इस मामले की जांच की तो पता लगा कि 16 जुलाई की रात करीब 1.30 बजे रोहित का वहां किसी से झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के दोस्त सैदुलाजाब निवासी राहुल यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त आशू यादव, अमित जैन व रोहित के साथ कार में मौजूद था। रात में करीब डेढ़ बजे वह जब साकेत मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास पहुंचे तो वहां पर 5-6 लड़के खड़े हुए थे। रोहित वहां कार को पार्क करना चाहता था। रोहित ने उन लड़कों को हटाने के लिए हॉर्न बजाया, मगर वह लड़के हटे नहीं। इस बात पर रोहित का इन लड़को से झगड़ा हो गया।

उसने बताया कि आरोपियों में से दो लड़कों ने ईंट व पत्थरों से रोहित पर जानलेवा हमला कर दिया। रोहित पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में रोहित को सफदरजंग अस्पताल ले जाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक आरोपी प्रियांशु को गिरफ्तार किया

साकेत थाना पुलिस ने राहुल यादव के बयान पर मामला दर्जकर जांच शुरू की। आरोपियों को पकडने के लिए साकेत थानाध्यक्ष सुबोध कुमार की देखरेख में कई टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिरकार पुलिस को आरापियों का सुराग मिला और एक आरोपी प्रियांशु (22) को दक्षिण दिल्ली से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों को पकडने के लिए दबिश दे रही है।

तेज हॉर्न बजाने को लेकर हुआ था झगड़ा

आरोपी प्रियांशु ने बताया कि वह पांच दोस्तों के साथ साकेत मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो के पास खड़ा था। तभी कार में चार युवक वहां आए। उन्होंने कार के वहां पार्क करने की बात कही, जहां वह खड़े थे। जब उन्होंने कहा कि वह खड़े हैं तो ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक ने तेज आवाज में हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। इस बात पर रोहित व प्रियांशु के साथियों के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर उन्होंने रोहित पर ईंट व पत्थर से वार करना शुरू कर दिया। रोहित घायल होकर मौके पर गिर गया।

एक बिल्डर का पीएसओ था मृतक रोहित

छतरपुर में रहने वाला रोहित पेशे से बाउंसर था। वह एक बिल्डर का पीएसओ था। वह हौजखास गांव स्थित एक बार में बतौर सिक्यूरिटी इंचार्ज भी काम करता था। बताया जा रहा है कि रोहित की हत्या चार महीने पहले गौतम नगर, हौजखास में हुई हत्या का बदला लेने के लिए की गई है। हालांकि दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed