{"_id":"5d7982d28ebc3e01346cbbe3","slug":"delhi-book-fair-begins-at-pragati-maidan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक प्रेमियों के लिए दिल्ली बुक फेयर शुरू, महात्मा गांधी हैं मेले का थीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक प्रेमियों के लिए दिल्ली बुक फेयर शुरू, महात्मा गांधी हैं मेले का थीम
Thu, 12 Sep 2019 08:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2019 08:47 AM IST
सार
- इस मेले में सवा सौ से ज्यादा प्रकाशक और कंपनियां अपनी किताबें लेकर पहुंचे हैं
- इस मेले के साथ ही स्टेशनरी फेयर की शुरुआत भी हो गई है
- प्रगति मैदान में पुस्तक और स्टेशनरी मेला 15 सितंबर तक चलेगा
विज्ञापन
book fair
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुस्तक प्रेमियों के लिए किताबों के मेले का आगाज बुधवार को प्रगति मैदान में हो गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) की ओर से आयोजित इस मेले में सवा सौ से ज्यादा प्रकाशक और कंपनियां अपनी किताबें लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को मेले का उद्घाटन इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) के कार्यकारी निदेशक राजेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान एफआईपी के अध्यक्ष आरके मित्तल, आईटीपीओ के महाप्रबंधक आशुतोष वर्मा और प्रकाशक मौजूद थे।
विज्ञापन
इस बार इस मेले की थीम ‘150 साल : महात्मा गांधी’ को बनाया गया है। इस मेले के साथ ही स्टेशनरी फेयर की शुरुआत भी हो गई है। प्रगति मैदान में पुस्तक और स्टेशनरी मेला 15 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य पढ़ने की संस्कृति को विकसित करते हुए व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। इसमें ऑन द स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिताएं, सेमिनार व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मेले में प्रवेश निशुल्क रखा गया है।