फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP women activists reached the secretariat, Kejriwal asked for the resignation of Maliwal

दिल्ली सचिवालय में पहुंचीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, मांगा केजरीवाल ओर मालीवाल का इस्तीफा

Wed, 27 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi BJP women activists reached the secretariat, Kejriwal asked for the resignation of Maliwal
बीजेपी महिला नेताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली प्रदेश भाजपा की महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी में महिला उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 

विज्ञापन


वे अब पार्टी बैनर के अलावा अन्य संगठनों के बैनर तले भी सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया है। बुधवार को वूमेन वाइस के बैनर तले दिल्ली सचिवालय में भाजपा महिला कार्यकर्ता प्रवेश कर गईं। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने हंगामा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के इस्तीफे की मांग की। वूमेन वाइस के बैनर तले भाजपा की महिला नेताओं और कार्यकर्ता के अलावा अन्य संगठनों की महिलाएं गाड़ियों से दिल्ली सचिवालय पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों के सतर्क होने से पहले ही सचिवालय पहुंची महिलाएं

Delhi BJP women activists reached the secretariat, Kejriwal asked for the resignation of Maliwal
बीजेपी महिला नेताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाकर्मियों के सतर्क होने और द्वार बंद होने से पहले ही कुछ महिलाएं सचिवालय में प्रवेश कर गईं। इस दौरान उन्होंने सचिवालय के अंदर और बाहर जस्टिस फॉर सोनी के नारे लगाने शुरू कर दिए। 

इसके अलावा उन्होंने सोनी के हत्यारों की गिरफ्तारी, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एवं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भी नारे लगाए। कुछ पल में सुरक्षाकर्मियों ने उनको सचिवालय से बाहर किया।

सचिवालय पर प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता रेखा गुप्ता, शिखा राय, कमलजीत सहरावत, शाजिया इल्मी, विशाखा शैलानी, पूनम परासर, सुधा शर्मा, शोभा उपाध्याय आदि शामिल रहीं। 

इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी महिला उत्पीड़कों की शरण स्थली बन गई है। इस मुद्दे को वे चुनाव आयोग एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष उठाएंगे। इस दौरान महिला उत्पीड़न को लेकर आप की मान्यता रद्द करने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed