फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi bjp will learn social media lessons from US.

अमेरिका से 'राजनीति' सीखेगी दिल्ली भाजपा

Tue, 07 Oct 2014 03:39 PM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi bjp will learn social media lessons from US.

सभी जानते हैं कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने में सोशल मीडिया ने कितनी बड़ी भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने यही सलाह अपने पार्टी के नेताओं को भी दी है कि वो सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर लोगों के संपर्क में बराबर बने रहें। क्योंकि पीएम सोशल मीडिया को वर्तमान समय में अपनी जनता से जुड़े रहने का सबसे बड़ा जरिया मानते हैं।

विज्ञापन


लगता है प्रधानमंत्री की इसी सलाह पर अमल करते हुए भाजपा नेताओं ने अमेरिका की पार्टियों से सोशल मीडिया की सभी बारीकियों को सीखने का निर्णय लिया है। यही नहीं दिल्ली बीजेपी ने तो अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पार्टी आप से भी इस बारे में सीखने की सोची है। भाजपा ने अपनी आईटी टीम के साथ मिलकर इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अम‌े‌र‌िकी पार्टियों के साथ 'आप' से भी सीखेगी बीजपी

Delhi bjp will learn social media lessons from US.

दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट अक्सर ही बंद या अपडेट नहीं रहती है। इसी कारण से आईटी प्रोफेशनल्स की एक टीम ने दिल्ली भाजपा को सोशल मीडिया अपनी उपस्थिति बनाए रखने की सलाह दी है। आईटी टीम ने दिल्ली भाजपा को अमेरिका की राजनीतिक पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स की वेबसाइट को अध्ययन करने के लिए कहा है।

इसके अलावा उन्हें ‌आम आदमी पार्टी की वेबसाइट को भी अध्ययन करने को कहा है। दिल्ली बीजेपी के सोशल मीडिया को संभाल रही टीम के दिए गए सुझावों के अनुसार, अमेरिका की पार्टियां अपनी साइट पर मुख्यतः उन मुद्दों को प्राथमिकता देती हैं, जिनका सामना अमेरिका कर रहा है।

इसके साथ ही दोनों पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेट ने उनसे निपटने के लिए क्या-क्या किया है, उसका भी ब्यौरा होता है। उनकी वेबसाइट पर सरकार का नजरिया और उससे जुड़े समाचार भी होते हैं।

अमेरिकी पार्टियों की वेबसाइट में कई अन्य महत्वपूर्ण बातों की जानकारी होती है, जैसे- विभिन्न समुदायों जिनमें छोटे व्यापारी, अफ्रीकी मूल के लोगों के बारे में और उनके लिए पार्टी ने क्या-क्या किया है। इसके अलावा संगठन की विस्तार से जानकारी, पार्टी की उपलब्धियां, समाचार और चुनाव जैसे विषयों की भी जानकारी होती है।

आप की खूब‌ियों से भी लेगी लाभ

Delhi bjp will learn social media lessons from US.

दिल्ली भाजपा के सोशल मीडिया से जुड़ने के इस प्रयास के तहत पार्टी की आईटी टीम साइट पर पार्टी ने केंद्र में क्या किया है इसे ब्लॉग के रूप में डालेगी। पार्टी से जुड़ी ताजा जानकारियां, वीडियो, प्रेस रिलीज और पार्टी के नेताओं किन समारोहों में हिस्सा लिया ये सब जानकारी वेबसाइट पर होगी।

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया क‌ि आप ने अपनी वेबसाइट पर अपने 49 दिन की सरकार के काम, उपलब्धियां आदि अपलोड कर रखी है। आप ने अपनी वेबसाइट पर अपनी सभी अच्छाइयों के उल्लेख के साथ बीजेपी की आलोचना भी की है। आप वेबसाइट हमेशा सक्रिय रहती है और विचार विमर्श का फोरम भी उपलब्ध कराती है। हमें दूसरों से कुछ सीखना चाहिए।

विज्ञापन

सभी जानकार‌ियों से अब अपडेट होगी बीजेपी वेबसाइट

Delhi bjp will learn social media lessons from US.

इन सभी सुझावों पर आधारित भाजपा की नई वेबसाइट का खाका तैयार कर लिया गया है। नेताओं का कहना है कि भाजपा की नई वेबसाइट में तीन ताजी खबरें दिखा करेंगी। वीडियो और पुराने व नए इवेंट की खबरें भी इसमें दिखेंगी।

पीएम और अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिखे गए ब्लॉग्स भी इस साइट में होंगे। इसके साथ ही एक वोटिंग कॉर्नर भी होगा, जिसमें दिल्ली की जनता विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय दे सकेगी। सांसदों और विधायकों के साथ बातचीत भी कर सकेंगे।

आईटी टीम से आप और कांग्रेस क्या कर रही हैं और उसे अपने वेबसाइट पर कैसे दिखा रही हैं ये भी शोध करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed