फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP targets CM Arvind Kejriwal by putting video on social media

केजरीवाल पर BJP का 'साइबर अटैक': सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर साधा निशाना, कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं सीएम

Sun, 02 Apr 2023 08:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Apr 2023 08:54 PM IST
सार

भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो डालकर मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लिया। कहा कि देखें एक पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री किस तरह से घोटाले में लिप्त हैं और झूठ बोलकर दिल्ली वालों को गुमराह करते हैं।

विज्ञापन
Delhi BJP targets CM Arvind Kejriwal by putting video on social media
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना - फोटो : ट्विटर

विस्तार

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं समेत मुख्यमंत्री बौखलाए हुए हैं। झूठे आरोप गढ़ रहे हैं। बहुत जल्दी शराब घोटाले में जांच की आंच मुख्यमंत्री तक पहुंचने वाली है। अब पूरी पार्टी कह रही है कि प्रधानमंत्री की डिग्री नकली है। गुजरात विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मार्कशीट व डिग्री भी मिल जाएगी। मानसिक संतुलन जब ठीक हो तो आप नेता जांच कर लें। 

विज्ञापन

भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो डालकर मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लिया और कहा कि देखें एक पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री किस तरह से घोटाले में लिप्त हैं और झूठ बोलकर दिल्ली वालों को गुमराह करते हैं। एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री केजरीवाल अन्ना हजारे के बारे में कह रहे हैं कि फॉर्मल एजुकेशन नहीं है, लेकिन प्रतिभावान हैं। यह भी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री बनने के लिए पढ़े-लिखे होने की जरूरत नहीं है। कम शिक्षा प्राप्त व्यक्ति भी प्रतिभावान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री तेजी से अपना रंग बदलते हैं। सरकारी सिस्टम की यह स्थापित व्यवस्था है कि किसी भी फाइल पर मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर से पहले संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी टिप्पणी दर्ज करते हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के बारे में अपने बयान से केजरीवाल ने इस आरोप की पुष्टि कर दी है कि दिल्ली में माफिया, ठेकेदार और घोटालेबाज सीधे मंत्री और मुख्यमंत्री से फाइल पर साइन करवाते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार का आबकारी नीति घोटाला इसका ज्वलंत उदाहरण है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री ने दिल्ली वालों को शराब दी है। साथ ही, ऐसी शिक्षा दी है कि बच्चे स्कूल में पास तक नहीं हो रहे हैं, उनका आज हर विभाग भ्रष्टाचार लिप्त है। ट्रांस्पोर्ट, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी विभाग जांच के दायरे में हैं। फिर भी वे झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed