फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi bjp president announced mission narendra modi

जानिए, क्या है हर्षवर्धन का मिशन मोदी

Fri, 21 Feb 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Feb 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
delhi bjp president announced mission narendra modi

भाजपा के नए अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही अपनी चुनावी रणनीति का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक ही मिशन है घर-घर जाकर पार्टी के विचार से अवगत कराना और नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगना।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘आप’ भारत विरोधी देशी और विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रही है। इस पार्टी का काम अराजकता और अस्थिरता फैलाना है।

'दिल्ली में बीजेपी को मिलेगी रिकॉर्ड जीत'

delhi bjp president announced mission narendra modi

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा दिल्ली की सातों सीटें रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। अब किसी भी हाल में कांग्रेस को केंद्र की कुर्सी सौंपने को जनता तैयार नहीं है।

दूसरी ओर कृष्णानगर और प्रदेश कार्यालय पंत मार्ग में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। फूल-माला भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

हालांकि इस स्वागत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में इस बात का लेकर चर्चा थी कि मिठाइयां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जाने की खुशी में हो रही है या नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय गोयल की टीम रही नदारद

delhi bjp president announced mission narendra modi

प्रदेश भाजपा कार्यालय में अब कई चेहरे नए दिखने लगे हैं। वहीं पुराने चेहरे भीड़ का हिस्सा तो बन रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही है।

नए अध्यक्ष हर्षवर्धन के स्वागत में बृहस्पतिवार को कुछ इसी तरह का नजारा प्रदेश भाजपा कार्यालय में देखने को मिला। यहां डॉ. हर्षवर्धन कैंप के लोग तो बड़े उत्साह में थे। लेकिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल कैंप के नेता निराश ही नजर आए।

प्रदेश के ज्यादातर पदाधिकारी नदारद ही रहे। वहीं, नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही कार्यकर्ताओं ने नई टीम में शामिल होने की कवायद तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed