फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi bjp Mp observe Fasting today against impasse in parliament session by opposition

दिल्ली के भाजपा सांसद आज करेंगे उपवास, संसद में विपक्ष के गतिरोध के खिलाफ जताएंगे विरोध

Thu, 12 Apr 2018 06:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi bjp Mp observe Fasting today against impasse in parliament session by opposition

विपक्षी दलों की ओर से संसद के बजट सत्र की कार्यवाही में निरंतर अवरोध डालने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के भाजपा सांसदों की के साथ-साथ दिल्ली भाजपा के सभी सांसद बृहस्पतिवार को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में उपवास पर बैठेंगे।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने संसदीय क्षेत्र की विकास के मामले में दिल्ली सरकार की ओर से उपेक्षा करने के विरोध में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के सभी सांसद आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपवास करेंगे। उनके उपवास में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता भी सम्मिलित होंगे। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु उपवास अवधि के दौरान सांसदों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उनके बीच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज तिवारी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री पार्क मेन चौक पर उपवास पर बैठेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल चौक, महेश गिरी लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के समीप, मीनाक्षी लेखी हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस, प्रवेश वर्मा उत्तम नगर टर्मिनल के समीप, डा. उदितराज डीसी चौक रोहिणी सेक्टर-नौ और रमेश बिधूड़ी गोविंदपुरी में कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed