{"_id":"5d15a4208ebc3e3ca276e473","slug":"delhi-bjp-mahila-morcha-member-rajrani-her-son-shot-at-rohini-by-unknown-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बेखौफ बदमाश, भाजपा महिला नेता और बेटे को घर में घुसकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बेखौफ बदमाश, भाजपा महिला नेता और बेटे को घर में घुसकर मारी गोली
Sat, 29 Jun 2019 09:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य राजरानी और उनके बेटे नेत्रपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य राजरानी और उनके बेटे नेत्रपाल को शुक्रवार सुबह कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। नेत्रपाल की हालत गंभीर है। दोनों का सरोज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कंझावला के जौंटी गांव की है। शुरुआती जांच में के मुताबिक प्रॉपर्टी के विवाद में रिश्तेदार ने ही बदमाशों के साथ वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे राजरानी (60) मवेशियों को चारा दे रही थी। इसी दौरान गाड़ी सवार कुछ बदमाश आए और घर में घुसकर राजरानी पर गोली चला दी। बेटा बीच बचाव में आया तो उस पर भी ताबड़तोड़ गोली चलाई और बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने हरियाणा निवासी रिश्तेदार विक्रम उर्फ सोनू व अज्ञात बदमाशों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस को पता चला है कि विक्रम के साथ राजरानी के परिवार का कंझावला के एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को जब्त किया है, जिसमें कई लोगों को घर में घुसते देखा गया है।
परिवार को मारने की धमकी देकर हुआ फरार
राजरानी के पति ने बताया कि वारदात के बाद विक्रम पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गया। विक्रम के साथ उनका कई बार झगड़ा हो चुका है। वह सोशल मीडिया पर परिवार की हत्या करने की धमकी दे चुका है। उस पर कंझावला थाने में एक लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने और हरियाणा में चार मामले दर्ज हैं।