फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi bjp chief satish upadhay questions on kejriwal's dreams.

'आखिर केजरीवाल को कहां से आते हैं ऐसे सपने'

Tue, 23 Sep 2014 12:28 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
delhi bjp chief satish upadhay questions on kejriwal's dreams.

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल राजनीतिक हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी हरकत इसी ओर इशारा करती है।

विज्ञापन


पहले वह अपने विधायकों के टूटने का शक जताते थे। अब उनके तीन विधायक घूमने गोवा गए हैं तो उन्होंने उन पर दबाव डालकर एयरपोर्ट से ही वापस दिल्ली बुला लिया।
विज्ञापन


सतीश उपाध्याय ने यह भी कहा कि केजरीवाल अपने भाषण में कह रहे हैं कि अगली बार कुछ भी हो जाए, सरकार बनाने के बाद इस्तीफा नहीं देंगे। उनका बार बार इस तरह का भाषण सत्ता खो जाने की मानसिक हताशा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली में सरकार की इतनी चिंता है कि वह भाजपा कब क्या करेगी, उस पर भी बयान देते नहीं थकते। रविवार को ही उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष खत्म होते ही भाजपा सरकार बनाएगी।

आखिर उन्हें ऐसे सपने आते कहां से हैं? इससे साफ जाहिर होता है कि वह 24 घंटे खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठा हुआ ही देखते रहते हैं। अब उन्हें इस स्वप्न से बाहर आ जाना चाहिए।

'महिला नेता से रेप करने वालों को बचा रहे हैं केजरी'

delhi bjp chief satish upadhay questions on kejriwal's dreams.

सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस ट्वीट की निंदा की है जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी के नेता मयंक गांधी को बेकसूर बताया है और पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को झूठा कहा है। उपाध्याय ने कहा है कि इस मामले में केजरीवाल का दोहरा मापदंड देखने को मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मुंबई में आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्त्ता ने अपने एक सहयोगी कार्यकर्ता पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। मयंक गांधी और अन्य नेताओं पर इसकी पूरी जानकारी होने का भी आरोप लगा है। लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल आरोपियों के बचाव में आ गए है।

अगर यह घटना किसी भी अन्य राजनीतिक दल के कार्यकर्त्ता से जुड़ी होती तो केजरीवाल अब तक धरना प्रदर्शन करते दिखाई पड़ते। उपाध्याय ने मुंबई में महिला आयोग से इस मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

राजनाथ से मिले उपाध्याय, कई मुद्दों पर चर्चा

delhi bjp chief satish upadhay questions on kejriwal's dreams.

प्रदेश भाजपा अब दिल्ली सरकार पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी प्रभात झा और संगठन महामंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

माना जा रहा है कि इस दौरान उपराज्यपाल को अपने घेरे में लेने के साथ ही नौकरशाही पर मजबूत पकड़ बनाने को लेकर चर्चा हुई। भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुलाकात में गृहमंत्री से गुजारिश की गई कि वे एलजी को यह निर्देश दें कि उनकी बातों को तरजीह दी जाए। इसके साथ ही नौकरशाहों के फेरबदल पर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान अनुसूचित जाति के फंड के दुरुपयोग पर भी चर्चा हुई। राजनाथ सिंह को बताया गया कि दिल्ली के मुख्य सचिव भी प्रदेश भाजपा नेताओं की नहीं सुन रहे है। लिहाजा सरकार पर दबाव बनाना बेहद ही जरूरी है।

वहीं उपाध्याय ने बताया कि राजनाथ सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के लिए मुलाकात की गई। 25 सितंबर को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed