फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Chakka Jam Delhi: BJP Blocked The Road Today Against The New Excise Policy of Delhi Govt

नई आबकारी नीति: भाजपा के विरोध के चलते दिल्ली में भीषण जाम, बसों की निकाली हवा, मिनटों का सफर घंटों में तय

Mon, 03 Jan 2022 11:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 03 Jan 2022 11:47 AM IST
सार

लंबे वीकेंड के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोग जब अपने काम पर लौटने के लिए सड़कों पर उतरे तो सुबह से ही उन्हें भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
BJP Chakka Jam Delhi: BJP Blocked The Road Today Against The New Excise Policy of Delhi Govt
पूरी दिल्ली में भाजपा के चक्का जाम के चलते लगा लंबा जाम - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लागू येलो अलर्ट के दौरान मेट्रो और बसों में लंबी लाइनों से जूझ रहे दिल्लीवासियों को नए साल के पहले सोमवार के ट्रैफिक ने बेहाल किया। नई आबाकारी नीति के खिलाफ भाजपा के चक्का जाम से ज्यादातर अहम सड़कों पर आवाजाही ठप रही। लंबे वीकेंड के बाद काम पर लौटे कामकाजी लोगों का जाम ने सर्द हवाओं के बीच भी पसीना छुड़ाया। मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय जाया हुआ। ट्रैफिक पुलिस को इस बीच जाम की करीब 100 कॉल मिली। प्रदर्शनकारियों के सड़क से वापस लौटने के बाद करीब दो बजे से ही आवाजाही सामान्य हो सकी।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अक्षरधाम मंदिर पर मोर्चा संभाला। भाजपा के सातों सांसद अपने-अपने इलाकों की मुख्य सड़कों पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आए। सोमवार वाहनों की भारी आवाजाही के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के सड़क पर पहुंचते ही ट्रैफिक ठप होने लगा। प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी बसों की हवा निकालकर अपने प्रदर्शन को मजबूती देने की कोशिश की। इससे देखते-देखते सड़कें जाम हो गईं। नोएडा लिंक रोड, आईएसबीअी आनंद विहार, एनएच-24, विकास मार्ग, आईटीओ, वजीराबाद रोड, तीमारपुर, आजादपुर, पीरागढ़ी, करोल  बाग, मुंडका, नांगलोई समेत ज्यादा प्रमुख सड़कों पर दो से तीन किमी लंबा जाम लगा।
विज्ञापन


पुलिस बनी रही मूकदर्शक
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। प्रदर्शनकारियों को सड़क पर हटाने की जगह पहले उन्होंने फुटपाथ पर प्रदर्शन करने की गुजारिश की। भारी शोरगुल के बीच प्रदर्शनकारियों ने जिसे अनसुना कर दिया। काफी हीलाहवाली के बाद जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो पुलिस भी मूकदर्शक की भूमिका में चली गई। वहीं, आम लोग जाम में पिसते रहे। इस दौरान लोगों ने मुख्य मार्गों को छोड़कर इससे जुड़े रास्तों से निकलने की कोशिश की। नतीजा निकटवर्ती सड़कों के जाम के तौर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम की 100 कॉल रिकॉर्ड
दूसरी तरफ जाम से बचने के लिए कई लोग मेट्रो का सहारा लेने पहुंचे। इससे प्रवेश करने के लिए पहले से लगी लाइन और भी लंबी हो गई। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सुबह दस बजे दोपहर बाद दो बजे के बीच ट्रैफिक जाम की करीब 100 कॉल रिकॉर्ड की गई। इसके बाद आवाजाही सामान्य हो सकी। इस बीच पुलिस लोगों का सोशल मीडिया के सहारे संबंधित रास्तों पर जाने के बचने की नसीहत देती रही।


लक्ष्मी नगर में लगे जाम की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed