{"_id":"5ec37837633e09566e5fd703","slug":"delhi-bjp-asks-kejriwal-govt-to-provide-the-due-amount-of-mcd-as-soon-as-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना, एमसीडी का बकाया फंड जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना, एमसीडी का बकाया फंड जारी करने की मांग
Tue, 19 May 2020 12:40 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 May 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली सरकार से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का बकाया फंड जारी करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी व सांसद मीनाक्षी लेखी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली को स्वच्छ रखने के लिए प्रतिदिन एमसीडी कर्मचारी सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का भी कार्य हो रहा है। क्वारंटीन सेंटर की सफाई की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। उनके वेतन का पैसा नहीं देकर केजरीवाल सरकार एमसीडी को खत्म करने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव जीतने से पहले स्वराज की बात करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद स्थानीय निकाय को ही खत्म करने की साजिश रचते हैं। दिल्ली सरकार ने 2017-18 में एमसीडी को 1639 करोड़ दिए थे।
विज्ञापन
वहीं 2018-19 में इसे घटाकर 918 करोड़ कर दिया गया। 2019-20 में 741 करोड़ रुपये हो गए। यह स्थिति भी तब है जब कोरोना जैसी महामारी फैल रही है।