फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP amended its Facebook page.

भाजपा ने वेबसाइट पर जा रही बड़ी गलती को सुधारा

Mon, 17 Nov 2014 10:26 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
 Delhi BJP amended its Facebook page.

कहा जाता है कि सुबह का भुला अगर शाम को वापस आ जाता है तो उसे भूला नहीं कहते है। प्रदेश भाजपा की नई वेबसाइट पर दिल्ली के नेताओं को भूलने वाली भाजपा ने भूले-बिसरे नेताओं को याद कर लिया है। दिल्ली भाजपा ने अपने वेबसाइट पर सभी पूर्व अध्यक्षों की तस्वीर लगा दी है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा की वेबसाइट पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्षों की सूची के साथ तस्वीर भी लगा दी गई है। अब उस वेबसाइट पर प्रदेश भाजपा ने जनसंघ के जामने से अघ्यक्षों की सूची को अंकित किया है।
विज्ञापन


इसमें दीपक से कमल तक की गौरवमयी यात्री यानी 1951 में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष बने वैध गुरू दत्त से अबतक के प्रदेश अध्यक्षों की सूची डाल दी गई है।
 
साथ ही वेबसाइट पर दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके जनसंघ व भाजपा नेता बलराज मधोक, केदरानाथ साहनी, मदनलाल खुराना, भाई महावीर, हरदयाल देवगुण, लालकृष्ण आडवाणी, प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, ओपी कोहली, डॉ. हर्षवर्धन, विजेंद्र गुप्ता और विजय गोयल की तस्वीर भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रविवार को अमर उजाला ने दिल्ली में पार्टी खड़ी करने वालों को भूली प्रदेश भाजपा शीर्षक से यह खबर छापी थी। जिसमें बताया गया कि दिल्ली में पार्टी को स्थापित करने वाले जनसंघ से लेकर भाजपा तक यात्रा करने वाले नेताओं को ही भूला दिया गया है। नई वेबसाइट में केंद्रीय नेतृत्व तो याद रहा लेकिन प्रदेश नेतृत्व को तस्वीरों में भी जगह नहीं मिली।

'दिल्ली वाले सब समझते है'

 Delhi BJP amended its Facebook page.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली डॉयलॉग एक ताजा ईवेंट की तरह है। दिल्ली वालों ने पिछले 3 साल से ऐसे अनेक ईवेंट देखे हैं। 49 दिनों के मुख्यमंत्री के जनता दरबार ईवेंट को भी दिल्ली वालों ने देखा है। जिसमें आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए थे।

उपाध्याय ने कहा है अरविंद केजरीवाल जन भावनाओं को भुनाने की कला के माहिर हैं। अन्ना के आंदोलन से राजनीति बिसात बिछाने वाले केजरीवाल निर्भया के मुद्दे पर युवाओं के जनाक्रोश से राजनीतिक लाभ निकालने का भी काम किया। मौकापरस्त राजनीति में केजरीवाल माहिर हो गए है।

अब वह हर विषय को राजनीतिक चश्में से देखते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का युवा अब पूरी तरह जागरूक है। युवा अब गुमराह नहीं होंगे। आज का युवा नरेंद्र मोदी में आर्थिक प्रगति देख रहा है। उनकी अंतरराष्ट्रीय नीति और उससे उत्पन्न होने वाले रोजगार की संभावनाओं को समझता है।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली डॉयलॉग सुनकर ऐसा लगा था जैसे कोई गंभीर विषय पर चर्चा की जाएगी। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने दिलली डायलॉग में सिर्फ झूठे सच्चे सपने बेचने का काम दिल्ली के जंतर मंतर पर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed